Google Analytics Meta Pixel किराएदार ने घर का किया ऐसा हाल की मकान मालिक देखते ही हो गया बेहोश - Ekhabri.com

किराएदार ने घर का किया ऐसा हाल की मकान मालिक देखते ही हो गया बेहोश

हैम्शायर। एक किराएदार ने अपने मकान मालिक के घर को इतनी बुरी तरह से सड़ाया कि वहां घुसते ही लोगों को उल्टियां लगनी शुरू हो गई। मकान मालिक ने जिस तरह का नजारा देखा उसे देखने के बाद अब शायद ही कभी वो अपनी प्रोपर्टी को फिर से किराए पर दें। किराएदार और मकानमालिक की रिश्ता बड़ा ही अजीब होता है. अक्सर दोनों के एक-दूसरे को तंग करने वाली खबरें दुनियाभर से सामने आती रहती हैं. जहां किराएदार अच्छे मकान मालिक की तलाश में रहता है, वहीं मकान मालिक भी शरीफ किराएदार की राह तकता रहता है। आज हम आपको ऐसे किराएदार के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने किराए के घर को इतना गंदा कर रखा था कि जब मकान मालिक ने घर देखा तो उसके होश उड़ गए. घर की हालत इतनी खराब थी कि सफाई करने वाला शख्स भी परेशान हो गया। इंग्लैंड के हैम्शायर में एक किराएदार ने करीब एक साल बाद बिना किराया चुकाए जब घर खाली किया तो मकान मालिक ने क्लीनर और वेस्टवॉटर मैनेजमेंट एक्सपर्ट, को घर की साफ सफाई का काम सौंपा. घर का जायजा लेने के लिए फ्रेडी जैसे ही घर में गए तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. घर के ड्रॉइंग रूम में 8 हजार के करीब बियर कैन बिखरी पड़ी थी. घर से इतनी भयंकर बदबू आ रही थी कि सफाईकर्मी फ्रेडी को तीन बार उल्टी तक आ गईं। फ्रेडी ने कहा- जैसे ही मैं घर में घुसा, वहां बियर कैन नजर आ रही थी. सब जगह गंदगी फैली थी और बेहद बुरी बदबू आ रही थी. ऐसा लगा रहा था कि किराएदार ने कभी डस्टबिन यूज ही नहीं किया, किचन में भी खाना सड़ रहा था. बिन बैग में हजारों सिगरेट पड़ी थी और ड्रॉइंग रूम में रखा सोफा बियर कैन के नीचे छिपने की वजह से दिख ही नहीं रहा था. उन्होंने कहा कि वहां रहने वाला शख्स कभी भी बाथरूम को फ्लश नहीं करता था. वो सिर्फ टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल करके कमोड को यूं ही गंदा छोड़ देता था। घर को साफ करते-करते फ्रेडी को तीन बार उल्टी आई. उन्होंने बताया कि ब्लीच का करीब 10 बोतल सफई में इस्तेमाल हुआ. जबकि करीब गंदगी से भरे 100 बैग कूड़ा फ्रेडी ने घर से बाहर फेंके। वहीं मकान मालिक ने बताया कि किराएदार के इस रवैये का खामियाजा उन्हें घर पर 12 हजार पाउंड खर्च कर भुगतना पड़ा है. जब किराएदार घर छोड़कर जा रहा था तो उसने मालिक को एक मैसेज किया कि वो जा रहा है और घर में शायद थोड़ी बहुत गंदगी रह गई होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...