Google Analytics Meta Pixel अमेरिका ने पांच भारतीय बाजारों को कुख्यात बताया - Ekhabri.com

अमेरिका ने पांच भारतीय बाजारों को कुख्यात बताया

भारत की लोकप्रिय ई-कामर्स वेबसाइट इंडियामार्ट डाटकाम और नई दिल्ली के प्रसिद्ध पालिका बाजार सहित पांच भारतीय बाजारों को अमेरिका ने कुख्यात बताया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा जारी दुनिया के कुख्यात बाजारों की ताजा वार्षिक सूची में इन बाजारों को शामिल किया गया है। वर्ष, 2021 के लिए जारी इस सूची में दुनियाभर के 42 आनलाइन और 35 परंपरागत बाजारों को शामिल किया गया है, जो ट्रेडमार्क जालसाजी या कापीराइट चोरी में शामिल हैं। सूची में शामिल तीन अन्य भारतीय बाजार मुंबई का हीरा पन्न्ा, कोलकाता का किदरपुर और दिल्ली का टैंक रोड शामिल हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, ‘नकली और पायरेटेड सामानों का वैश्विक व्यापार अमेरिकी नवाचार और रचनात्मकता को कमजोर करता है और अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान पहुंचाता है।”
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ई- कामर्स वेबसाइट इंडियामार्ट पर नकली फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स और परिधानों की बिक्री बड़ी मात्रा में की जाती है। जबकि मुंबई के हीरा पन्न्ा बाजार में नकली घड़ियां, जूते और सौंदर्य प्रसाधन मिलते हैं। यहां बेचे जाने वाले नकली सौंदर्य प्रसाधन से त्वचा की गंभीर समस्याएं, जलन और आंखों की बीमारियां हो सकती हैं। सितंबर 2021 में यहां पर की गई छापेमारी में प्रीमियम घड़ियों के नकली एडिश्ान बेचने के आरोप में पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया था। यही हाल कोलकाता के किदरपुर का है, जहां पर कथित तौर पर बड़े ब्रांडों के नाम से नकली परिधान और सौंदर्य प्रसाधन बेचे जाते हैं। कुख्यात बाजारों की सूची में पालिका बाजार भी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का यह  भूमिगत बाजार कथित तौर पर नकली मोबाइल एसेसरीज, कास्मेटिक्स, घड़ियां और आइवियर की बिक्री के लिए जाना जाता है। यहां खरीदारी करने वालों में बड़ी संख्या छात्रों और युवाओं की है जो सस्ते दामों पर आधुनिक उत्पाद चाहते हैं। दिल्ली का टैंक रोड बाजार भी कथित तौर पर नकली उत्पादों के लिए जाना जाता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...