मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के लिए की मक्का खरीदी की शुरुआत की
403 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की दी सौगात
किसानों को ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की तीसरी किस्त का भुगतान 28 सितम्बर को
मुख्यमंत्री की घोषणा: कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में सब्जी मंडी, ग्राम पंचायत मालाकोट और डोंगरीगुड़ा में बनेगा मिनी स्टेडियम
रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने कोंडागांव प्रवास के दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर में बदलाव की बयार आगे भी जारी रहेगी। बस्तर अब तेजी से बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। आप लोगों के सहयोग से इसे और आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में आज आयोजित कार्यक्रम में कोकोड़ी में स्थापित हो रहे मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव में आयोजित आमसभा में लिंगई माता मंदिर सीढ़ी में शेड निर्माण, माकड़ी ब्लॉक के हायर सेकेण्डरी स्कूल क्षमतापुर में भवन स्वीकृति, माकड़ी ब्लॉक के हायर सेकेण्डरी स्कूल लुभा में भवन की स्वीकृति, कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में सब्जी मंडी का निर्माण, कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मालाकोट और ग्राम पंचायत डोंगरीगुड़ा में मिनी स्टेडियम, कोण्डागांव में देवांगन एवं सतनामी समाज के लिए भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में 403 करोड़ 68 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें 131 करोड़ चार लाख रुपए लागत के 5293 कार्यों का लोकार्पण तथा 259 करोड़ 57 लाख रुपए लागत के 813 कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में मक्का क्रय नीति, कर्मचारी नियोजन और मनवा नवा नार पुस्तिका का विमोचन किया। उद्योग एवं वाणिज्य तथा कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आमसभा में बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को तीसरी किस्त का भुगतान 28 सितम्बर को किया जाएगा। विगत 21 मई को इसकी पहली किस्त और 20 अगस्त को दूसरी किस्त का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोंडागांव जिले में पहले किसान सस्ते में मक्का बेच देते थे। समर्थन मूल्य से 400-500 रुपए कम में किसान इसे बेचते थे। स्थानीय किसानों को मक्का का पूरा दाम दिलाने के लिए यहां एथेनॉल प्लांट की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मक्का प्रसंस्करण संयंत्र से जिले के 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। संयंत्र में प्रतिदिन 80 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। इसके लिए रोजाना 210 टन मक्के की जरूरत होगी। यह प्रदेश में स्थापित होने वाला पहला एथेनॉल प्लांट है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...