Google Analytics Meta Pixel घर बेचने को लेकर होता था विवाद-छोटे भाई को मारकर जमीन में गाड़ दिया - Ekhabri.com

घर बेचने को लेकर होता था विवाद-छोटे भाई को मारकर जमीन में गाड़ दिया

भाटापारा/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिले में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। उसने पहले तो अपने भाई का रस्सी से गला घोंटा। इसके बाद उसके शव को जमीन में गाड़ दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच घर बेचने को लेकर विवाद था। फिर झगड़ा हुआ तो बड़े भाई ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। यहां तरेंगा गांव में शिव तिवारी(25) पिछले 5 दिनों से लापता था। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। वो यहां गांव में अपने बड़े भाई-भाभी के साथ रहता था। पता चला है कि उसका बड़े भाई धनेश्वर तिवारी(28) के साथ घर बेचने को लेकर विवाद चला रहा था। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि बंटवारे के बाद दोनों भाई को बराबर पैसे दिए गए थे। लेकिन धनेश्वनर तिवारी ने दारू पीकर अपना पूरा पैसा खर्च कर दिया था। धनेश्वर कुछ काम भी नहीं करता था। शिव तिवारी किसी पोहा मिल में काम करता था। उसने किसी तरह से अपना घर बनवा लिया था। बस इसी घर पर धनेश्वर की नजर थी। धनेश्वर शिव से हमेशा यह डिमांड करता था कि वह घर बेच दे और पैसे उसे दे दे। लेकिन इस बात के लिए शिव राजी नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा दोनों के बीच हुआ करता था।

बदबू से खुला राज

 

बताया जा रहा है कि जब शिव पिछले कुछ दिनों से लोगों को नहीं मिला तो उसके जीजा ने उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच रविवार शाम से लोगों को काफी बदबू आने लगी। धनेश्वर भी रविवार सुबह से गायब था। इस पर परिजनों को धनेश्वर पर शक हुआ था। धनेश्वर की पत्नी भी अपने मायके महासमुंद में थी। बदबू आने के बाद लोगों ने देर शाम को पुलिस को इस बारे में बताया था। फिर धनेश्वर की तलाश शुरू की गई। इसके बाद धनेश्वर को महासमुंद से ही पकड़ा गया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल किया और पूरी वारदात को कैसे उसने अंजाम दिया ये भी बताया है।

Read Also  दिल्ली में पहली FIR: भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला मामला हुआ दर्ज

अवैध संबंध भी बनी हत्या की वजह

आरोपी धनेश्वर ने बताया कि मेरे घर बेचने को लेकर शिव से विवाद था। 5 जून की रात को भी विवाद हुआ था। वो मान ही नहीं रहा था। इसलिए रस्सी से मैंने उसका गला घोंटा और घर के पीछे बने गड्ढे में उसे गाड़ दिया था। इसके बाद से मैं घर पर ही था। उसने ये भी बताया कि शिव का किसी महिला के साथ अवैध संंबंध था। लोग हमें ताने मारते थे। इसलिए भी मेरा उससे विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब सोमवार को आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। शव को गड्ढे से निकाला लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि घर के पीछे धनेश्वर ने कुछ दिन पहले जिमी कांदा लगाने के लिए गड्ढा खोदवाया था। उसी गड्ढे में उसे युवक को मारकर गाड़ दिया था। गड्ढा गहरा नहीं था, इसलिए लोगों को बदबू आने लगी थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *