Google Analytics Meta Pixel स्टार्टअप के लिए नहीं होगी फंड की कमी, शुरू होगा इन्वेस्टर्स पोर्टल - Ekhabri.com

स्टार्टअप के लिए नहीं होगी फंड की कमी, शुरू होगा इन्वेस्टर्स पोर्टल

देश में स्टार्टअप को लेकर फंड की कोई कमी नहीं होगी, बल्कि इसमें तेजी लाने के लिए अभी से ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है कि नए स्टार्टअप को फंड के लिए भटकना नहीं पड़े। साथ ही जल्द ही एक ऐसा पोर्टल लांच किया जा रहा है जिस पर स्टार्टअप और निवेशक दोनों मौजूद होंगे और आपस में बातचीत का रास्ता आसान होगा। इसके लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की पहल पर भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) इस पोर्टल को विकसित कर रहा है।
     मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले दो महीने में इस पोर्टल को लांच किया जा सकता है। फिलहाल इस पोर्टल पर घरेलू निवेशक उपलब्ध होंगे, लेकिन बाद में विदेशी निवेशकों को भी इस पोर्टल पर जगह दी जा सकती है। इस पोर्टल से विभिन्‍न मंत्रालय और विभाग भी जुड़े होंगे और स्टार्टअप का आइडिया पसंद आने पर विभाग उस आइडिया को अपना सकता है। अभी स्टार्टअप की फंडिग के लिए सरकार की तरफ से फंड आफ फंड्स, स्टार्टअप सीड फंड है। फंड आफ फंड्स से 660 स्टार्टअप को 9500 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। स्टार्टअप इंडिया सीड फंड से 99 इनक्यूबेटर्स को 365 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। सरकार की तरफ से स्टार्टअप को तीन साल के लिए टैक्स में भी छूट दी गई है।
मात्र छह साल में बने 72,000 से अधिक स्टार्टअप
वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के मुताबिक 16 जनवरी, 2016 में स्टार्टअप इंडिया की श्ाुरुआत की गई थी और मात्र छह साल में देशभर में 72,000 से अधिक स्टार्टअप की स्थापना हो चुकी है। पचास प्रतिशत स्टार्टअप में महिला निदेशक के रूप में काम रही हैं। 72,000 स्टार्टअप में 7.5 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। औसतन एक स्टार्टअप में 11 लोगों को नौकरी मिली है। सबसे बड़ी बात है कि देश के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में स्टार्टअप है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *