कंपनी और कर्मचारी एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं। अगर इनमें से एक भी सही से न चले तो कारोबार की यात्रा और सफलता बेहद मुश्किल हो जाती है। पिछले एक साल से हम पूरी दुनिया में छंटनी, कॉस्ट कटिंग और इंक्रीमेंट एवं बोनस पर रोक जैसे शब्द ही सुन रहे हैं। ऐसे माहौल में भी कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को उनकी मेहनत का पूरा तोहफा दे रही हैं। कुछ ऐसा ही फैसला चेन्नई की एक कंपनी ने लिया है। उसने अपने कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट के तौर पर कारें और बाइक गिफ्ट की हैं। साथ ही शादी के लिए दी जाने वाली मदद को भी बढ़ा दिया है। फेस्टिव सीजन में कंपनी के इस फैसले से कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई है।
साल 2005 में शुरू हुई चेन्नई की कंपनी टीम डिटेलिंग सोल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को 28 कार और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। कंपनी का कहना है कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वह इससे प्रेरणा लेकर दोगुनी मेहनत से प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान देंगे। टीम डिटेलिंग सोल्यूशंस स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन और डिटेलिंग सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी वेबसाइट के अनुसार, वह एसडीएस/2, टेकला, ऑटोकैड, मैथकैड, डेसकॉन और ऑफिस डॉक्युमेंट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती है।
कंपनी एक एमडी श्रीधर कन्नन ने कहा कि हमें कर्मचारियों को प्रोत्साहन देना चाहिए। साथ ही उनके कठिन परिश्रम का सम्मान करना चाहिए। कंपनी ने हर कर्मचारी को उसके प्रदर्शन और वर्षों की मेहनत के आधार पर उपहार देने की कोशिश की है। हमारे कर्मचारियों ने प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कंपनी को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को मारुति सुजुकी, हुंडई के अलावा मर्सडीज बेंज जैसी लग्जरी कार भी दी गई है।
श्रीधर कन्नन ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अब वह और ज्यादा उत्साहित होकर काम करेंगे। हम पहले भी अपने कर्मचारियों को बाइक गिफ्ट करते रहे हैं। साल 2022 में हमने अपने दो सीनियर साथियों को कार गिफ्ट की थी। अब हमने 28 कारें गिफ्ट की हैं। साथ ही 29 बाइक भी दी हैं। हम उनके सपने पूरे करने में मदद कर रहे हैं। अगर कोई उसे मिल रही कार से महंगी चाहता है तो वह अतिरिक्त पैसा देकर उसे भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम शादी करने के लिए लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता देते थे। अब इसे भी बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी कंपनी में एक शानदार वर्क कल्चर बनाना चाहते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...