Google Analytics Meta Pixel हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यही हमारी कोशिश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यही हमारी कोशिश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जनकपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत और कुवांरपुर तथा नागपुर को उप-तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम बहरासी पहुंचकर वहां स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं पर फीडबैक लिया और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र की विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए, बहरासी हायर सेकंडरी स्कूल के लिए नये भवन के निर्माण, रमदहा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, जनकपुर-कोटाडोल सड़क के प्रभावितों के मुआवजे के लिए तीन करोड़ रुपए की घोषणा, माड़ीसराई में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, क्षेत्र के बिजलीविहीन गांवों में बिजली पहुंचाने की व्यवस्था, केल्हारी में नए जिला सहकारी बैंक की शाखा, केल्हारी में नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, कुवांरपुर और नागपुर को उपतहसील कार्यालय खोले जाने और जनकपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को कैम्प लगाकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के लिए भी निर्देशित किया।
पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यह हमारे सरकार की कोशिश है। प्रदेश में लोग गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर बेचकर भी पैसा कमा रहे हैं, ऐसी योजना पूरे देश और दुनिया में कहीं नहीं है। गौठान में हमारी स्व-सहायता समूह की बहनें विविध आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। अब राज्य सरकार ने तय किया है कि गोबर के साथ गौ-मूत्र की भी खरीदी की जाएगी, जिससे भी पैसा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से ऋण माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशनकार्ड, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना सहित अनेक योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक गुलाब कमरो, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं पर फीडबैक लिया और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र की विकास के लिए अनेक घोषणाएं की।
वर्मी कम्पोस्ट बेचकर महिलाओं ने दो साल में कमाए 13 लाख रूपए
बहरासी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनकपुर गौठान से आई नीलिमा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उनके समूह को विगत दो वर्षों में 13 सौ क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बेचकर लगभग 13 लाख रुपए की आमदनी हुई, जिससे समूह की महिलाआें ने पेवर ब्लॉक बनाने की मशीन खरीदी। समूह को 86 हजार की पेवर ब्लॉक के विक्रय से लगभग 13 लाख 76 हजार की आय प्राप्त हुई। इसके अलावा समूह की दीदीयों द्वारा मसाला, अचार, पापड़, बड़ी बनाकर सी-मार्ट, मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास में बेचा जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान से जुड़कर मुझे व्यक्तिगत रूप से 80 हजार रुपए की आमदनी हुई, जिसे मैंने अपने बच्चों की शिक्षा में खर्च किया। श्रीमती नीलिमा ने गोधन न्याय योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नीलिमा बहन ने अपने जनकपुर की कहानी बताई, जिसमें वे न केवल वर्मी कम्पोस्ट बना रही बल्कि मसाला, पापड़, पेवर ब्लॉक जैसे विभिन्न आय मूलक गतिविधियां संचालित कर रही है जिनसे उन्हें रोजगार मिला और उनके आय में भी वृद्धि हुई है। यह बताने का उद्देश्य है कि हमें सभी गांवों में इन गतिविधियों को संचालित करना होगा। जिससे रोजगार पाने के लिए हमें गांवों से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, हमें अपने गांवों में ही रोजगार मिलेगा। जिसके लिए शासन पूरी तरह से समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो महिलाएं एवं युवा साथी काम करना चाहते हैं, उन्हें संगठित होकर आगे आना होगा। राज्य शासन द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण की तैयारी भी की गई है। इसके अंतर्गत सभी गौठानों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। अब लघुवनोपजों से बने और गौठानों में बनने वाले उत्पादों के विक्रय के लिए प्रत्येक जिलों में सी-मार्ट भी खोल दिए है। इससे उत्पादकों को अपने उत्पादों के अच्छे दाम मिलने लगे है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *