जगदलपुर में कालीपुर तालाब में कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार का बताया जा रहा है। सभी दोस्त दस्त क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। तीन युवकों की मौत हो गई। चार युवकों को पुलिस ने कार का कांच तोड़कर बचा लिया। मृतकों में मनीष नेवर, भावेश और शेखर हैं।










