रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार सुबह तक प्रदेश के सात जिलों में 11 मरीजों का पता चला था। शाम होते-होते तीन नए केस सामने आ गए। इनमें से दो मरीज रायपुर जिले के हैं। वहीं एक मरीज दुर्ग जिले का भी आया है। इन्हें मिलाकर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इस मामले में चिंताजनक पहलू यह है कि संक्रमण की रिपोर्टिंग देरी से हुई है। बुधवार शाम वरिष्ठ अफसरों के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में पता चला कि अस्पतालों से उन्हें बहुत देर से जानकारी मिली। इसकी वजह से अभी तक मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच पूरी नहीं हो पाई है। सरकारी दिशा निर्देशों के मुताबिक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के साथ ही इसकी रिपोर्ट की जानी चाहिए। इसके साथ ही संपर्क में आए लोगों की भी जांच करनी जरूरी है। महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, कल तक मरीजों की कॉन्टैक्ट की भी रिपोर्ट मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शाम तक रायपुर में एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। वहीं एम्स में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसमें से एक मरीज रायपुर का और दूसरा दुर्ग जिले का निवासी है। अब तक तीन मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया, उनके यहां स्वाइन फ्लू के इलाज के पर्याप्त इंतजाम मौजूद हैं। अस्पतालों में सारी तैयारी भी कर ली गई है। राज्य सरकार ने उन्हें स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही जारी किए थे। उसके आधार पर उन्होंने तैयारी कर ली है।
जरूरत पड़ने पर लोकल पर्चेज का भी अधिकार
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया, सरकारी अस्पतालों को सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं। अभी तक पर्याप्त दवाओं का भंडारण भी कर दिया गया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर दवाओं की खरीदी का अधिकार भी अस्पताल प्रबंधन को दिया जा चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डीन -अस्पताल अधीक्षकों, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को स्वाइन फ्लू से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इन दवाओं – उपकरणों का भंडारण हुआ है
सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू पीड़ितों के इलाज के लिए दवाओं और उपकरणों का भंडारण किया है। इनमें आॅसेल्टामिवि, आसेल्टार्निविर, आॅसेल्टामिविर सिरप , वीटीएम , पीपीई किट और एन-95 मास्क शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...