शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश भर के उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के तीन शिक्षकों मधुरिमा तिवारी, प्रो. विभा शर्मा और राम लाल सिंह यादव ने अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मिर्जापुर जिले के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “मधुरिमा तिवारी जी ने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से एक सामान्य विद्यालय को आधुनिक, जीवंत और पर्यावरण अनुकूल शिक्षण संस्थान में बदल दिया। उनके नेतृत्व में विद्यालय को ‘हरित विद्यालय’ का दर्जा प्राप्त हुआ, जो उनकी प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक है।”
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्रो. विभा शर्मा को उनकी नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम योगी ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, “प्रो. विभा शर्मा ने थिएटर वर्कशॉप और नवाचारी शिक्षण विधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और विचारों को व्यक्त करने का अनूठा मंच प्रदान किया। उनके ऐसे प्रयोग न केवल शिक्षा को समृद्ध करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।”
भदोही जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़वापुर के शिक्षक राम लाल सिंह यादव को उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। सीएम योगी ने उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “राम लाल सिंह यादव जी की मेहनत और समर्पण से एक साधारण विद्यालय आज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित हो चुका है। ICT आधारित स्मार्ट क्लास की शुरुआत कर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर तीन अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से इन शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों ने अपनी मेहनत, नवाचार और समर्पण से न केवल उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने इन सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...