Google Analytics Meta Pixel ठग अब घर पर आकर लगा रहे नकली कोरोना वैक्सीन - Ekhabri.com

ठग अब घर पर आकर लगा रहे नकली कोरोना वैक्सीन

कोरोना संकट के समय अब तक रेमडेसिविर इंजेक्शन और आक्सीजन के नाम पर ठगी का मामला थमा भी नहीं है कि कोलकाता में घर पर आकर नकली कोरोना वैक्सीन लगाकर ठगी की जा रही है। यह गिरोह लोगों के घर पहुंचकर कम पैसे में कोरोना की नकली वैक्सीन लगा रहा है। इस गिरोह के हाथों ठगी के शिकार होने के बाद कुछ लोगों ने फूलबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक प्रगति बंदोपाध्याय ने शिकायत में बताया कि कुछ लोग उनके अपार्टमेंट में पहुंचे थे और वे सरकारी मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक सेंटर से आए हैं। उनलोगों की बातों में आकर उन्होंने वैक्सीन लगवा ली। वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर में कोई असर महसूस नहीं हुआ। साथ ही वैक्सीन के संबंध में कोई सरकारी सर्टिफिकेट और मोबाइल पर मैसेज नहीं मिलने पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। इसी तरह कई और शिकायतें भी पुलिस को मिली हैं। इसमें बताया गया है कि 300 से 500 रुपये लेकर ये गिरोह घरों में आकर वैक्सीन के नाम पर तरल पदार्थ भरा इंजेक्शन लगा रहा है। उधर,  शिकायत के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
जिन लोगों ने इस गिरोह के झांसे में आकर वैक्सीन लगवाई है, अब उन्हें इस बात की भी चिंता हो रही है कि वैक्सीन के नाम पर उन्हें न जाने कौन सा तरल पदार्थ दिया गया। इसको लेकर वह बेहद डरे हैं।
पुलिस के अनुसार इस गिरोह के सदस्यों ने लोगों को बताया कि कोरोनाकाल में घर के बाहर वैक्सीन लेने जाने से संक्रमित होने का डर बना रहेगा,  इसीलिए उनकी लैब की तरफ से लोगों के घर जाकर वैक्सीन दी जा रही है। इस तरह खुद को सरकारी मान्यता प्राप्त डायग्नोस्टिक सेंटर का प्रतिनिधि बताकर इस गिरोह ने लोगों का भरोसा जीत कर उन्हें धोखा दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...