अंधविश्वास के कारण देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की कुल्हाडी से गले काटकर बलि चढ़ा दी। यह घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोहनी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया कि अहले सुबह साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी (50 ) ने अपने बेटे द्वारका लोधी (24) के गले पर सोते समय कुल्हाडी से हमला कर हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि सुनिया बाई को पिछले दो साल से कुछ दैवीय प्रभाव होने का अहसास होता था। इसी भाव के आने की दशा में उसने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाडी मार कर हत्या कर दी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने वारदात में उपयोग कुल्हाड़ी जब्त कर ली है।
पुलिस ने जब उससे पूछा कि क्या उसने देवी मां को बलि चढाई है तो इस पर कहा कि शुरुआती तौर पर पता चला है कि उसको ये भाव आते रहते थे और उस भाव के आने के स्थिति में वह यह बात करती थी कि इसे मारना है, उसे मारना है। इसी बीच, कोहनी गांव के राम भगत ने बताया कि सुनिया बाई ने अपने बच्चे को मार दिया। उसको देवी मां के भाव आते थे और कहती थी कि बलि ले लूंगी। उसने रात में सोते समय में अपने बच्चे की हत्या कर दी।
घटना के समय उनके घर में सुनिया बाई, उसका पति एवं बेटा थे। उसका पति एवं बेटा सोये हुए थे। रात में सुनिया बाई ने कुल्हाडी ली और उसने अपने बेटे को काट दिया। उसने अपने बच्चे को काटकर अपने पति को भी बताया था कि देखो मैंने अपना काम कर दिया है। बलि ले ली है। बच्चे को मार दिया है और जाकर देखो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...