Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण थोड़े चिड़चिड़े भी रहेंगे, लेकिन कुछ खर्चे एसे होगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें नहीं पढ़ना है, नहीं तो यह आपके रिश्तों को खराब कर देंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें भी आपका कुछ धन व्यय करना पड़ेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज यदि आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा, जिसके कारण आपकी उन्नति होगी और यदि आपका कोई कार्य लम्बे समय से लंबित पड़ा है, तो आज वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन कार्य की अधिकता के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जो आपके स्वास्थ्य में परेशानियां पैदा कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप को शांत मन से यदि कोई परेशानी है, तो उसका हल निकालने का सोचना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन राशि : आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको वह लाभ कमाने के लिए मेहनत करने होगी, तभी आप लाखों कमा पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जो असमंजस की स्थिति चली आ रही थी, वह आज समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी परेशानी के कारण आप सहयोगी नाराज हो सकते हैं, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके परिवार का कोई सदस्य विवाह योग्य है,तो आज उसके लिए कोई उत्तम रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है और विवाह संबंधी कार्यक्रम की चर्चा भी हो सकती है। आज आपको अपने बुजुर्गों का हर मामले में सलाह लेनी होगी, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। आज जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं,तो उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। यदि आपके परिवार में पहले से कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकते हैं, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए आज आपको सर्तक रहना होगा व कार्य क्षेत्र में भी यदि आज कोई निर्णय ले, तो बहुत सावधानी से ले, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आप संतान को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कुछ तनाव भरा रहेगा। आज उनको कुछ विरोधी परेशान करने में लगे रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों आज छोटे मोटे धन लाभ से अपने दैनिक खर्चा निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, वह उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं, लेकिन आज आपको अपनी माता जी से किसी भी बहसबाजी में नहीं पड़ना है, कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए धन लाभ के योग बना रहा है। आज यदि आपका कोई धन संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह भी आज पूरा होगा और आपको धन लाभ करवाएगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी भी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। मार्केटिंग व सेल से जुड़े लोगों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि संतान के लिए आज कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि भविष्य में यह आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आ रहा है। आज आप सामाजिक दृष्टिकोण से जो भी कार्य करेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपका अपने सहयोगियों के कारण कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान के विवाह संबंधी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में आज लोगों की जरूरतों के हिसाब से कुछ खर्चा निकल आयेगा, लेकिन आपको उनमें से पहचानना होगा कि इसको पहले करूं या किसको बाद में। आज आपको व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो जरूरी दस्तावेज जांच लें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके व्यवसाय में प्रगति का दिन रहेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज नौकरी से जुड़े जातकों को दूसरों पर भरोसा करने से पहले उनकी अच्छी नियत को जानना होगा, नहीं तो वह उनका काम बिगाड़ सकते हैं। आज यदि आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आपको लाभ अवश्य देंगे। संतान की शिक्षा में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान अपने भाई की सलाह से निकालने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपका कुछ विशेष कर दिखाने में व्यतीत होगा, लेकिन आपको उसमे यह ध्यान देना होगा कि आपको धन का सदुपयोग करना है, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर डालेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से आज आप कुछ ऐसे कार्य करेंगे, जो आपक लिए भविष्य में उत्तम लाभ देंगे। सायंकाल के समय आपका कोई विशेष उत्साह बढ़ेगा, लेकिन आज आप को व्यर्थ की यात्राओं से बचना होगा, नहीं तो वह परेशानी का कारण बन सकते हैं ।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए भक्ति भाव भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगी से सिरदर्द बने रहेंगे, जिस कारण आप परेशान भी होंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय में आ रही मुश्किलों के लिए किसी अनुभवी व अज्ञानी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आयात निर्यात के काम से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। परिवार के लोगों में आज आप के प्रति आदर व सद्भाव बढ़ेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...