Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने भाईयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई मनचाही खुशी की खबर सुनने को मिलेगी। आपको आज बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी इस आदत को लेकर परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ रहेगी। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। कारोबार में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप नौकरी में भी बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे, जिससे आपको घबराना नहीं है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकल पाएंगे। परिवार में चल रही कलह को आप मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आप लोन भी अप्लाई करेंगे। माता-पिता से आपको काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी। आप इधर-उधर की बातों में ना पड़ें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई के प्रति सचेत रहना होगा। आप लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर कोई गलत डील कर सकते हैं, इसलिए आप रुपए-पैसे से संबंधित किसी काम को लेकर बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ नए करना की कोशिश आपको कामयाबी देगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप बेवजह घर से बाहर न जाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा। आप अपनी संतान के कामों से काफी खुश रहेंगे। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा, लेकिन आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी जीवनसाथी से भी किसी बात को लेकर कहासुनी होगी, जिससे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

 

 

कन्या राशि : आज आप किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों में उलझनें बनी रहेगी, लेकिन कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने के लिए आप प्लानिंग करेंगे।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आज आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

 

 

वृश्चिक राशि :आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है, जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर खर्च करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आपको अपने सगे संबंधियों के साथ वक्त बताने का मौका मिलेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आप किसी नये घर की खरीदारी कर सकते हैं।

 

कुंभ राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। लोग अपने काम से काम मतलब रखें। आपका कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यों करने में व्यतीत करेंगे।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आना वाला है। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अध्यात्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *