Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 14 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 14 जुलाई 2020

मेष- इस राशि के लोगों को आज के दिन बेवजह आउटिंग करने से बचना चाहिए, वहीं सभी प्रकार के दुर्घटना संबंधित बातों को लेकर भी सचेत रहना होगा. कर्मक्षेत्र में कल की तरह आज भी सहयोगी, उच्चाधिकारीयों व अधिनस्थ का सहयोग प्राप्त होगा. सिविल सर्विस में कार्यरत लोग अपने उच्चाधिकारीयों से ताल-मेल बना कर चलें, उनकी बातों को गंभीरता से न लेना आपको बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है. फर्नीचर से संबंधित व्यापार करने वालों को घाटे का सौदा करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको यूरिन इंफेक्शन संबंधित परेशानियां होने की आशंका है. संतान के बिगड़े स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.

 

वृष- आज के दिन आपको आलस्य बिल्कुल नहीं करना है पिछले सभी पेंड़िग कार्यों को आज ही खत्म करने का टार्गेट सेट करना होगा, वहीं दूसरी ओर ठीक इसके विपरीत हो सकता है मन में अधिक विचार आएं जो आपको लक्ष्य से भटका दें, इसलिए दिन की शुरुआत में ही कामों की योजना बना लें. ऑफिस में दूसरों से कंपटीशन रहेगा. कॉस्मेटिक व डेकोरेशन से संबंधित समानों का व्यापार करने वालों का अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. बेवजह के तनावों से दूर रहना चाहिए, रोग परेशान कर सकते हैं. यदि कोई परिचित बीमार है तो उसे मिलने से अच्छा होगा की फोन पर ही हाल-चाल लेते रहें.

 

मिथुन- आज के दिन आपकी सौम्य व्यवहार लाभ दिलाने में सहायक बनेगें. करियर की बात करें तो आज उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो लोग सेल्स से संबंधित कार्य करते हैं. अपनी मानसिकता को एक कुशल व्यापारी की भांति बना कर रखना होगा. वहीं पार्टनर व बड़े क्लाइंट के साथ बोलते समय बातों की गंभीरता पर ध्यान देना चाहिए एक गलत बात डील कैन्सल कर सकती है. सेहत में आंखों की केयर करें यदि बहुत दिनों से चेकअप नहीं कराया हो तो करा सकते हैं. रिश्तेदार या किसी परिचित के यहां से धार्मिक कार्य में सम्मलित होने का निमंत्रण आ सकता है.

 

कर्क- आज के दिन आपको समाजिक एक्टीविटी में अधिक फोकस करना होगा, जितना नेटवर्क बढ़ेगा उतना ही आपको लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी. ऑफिस की बात करें तो सहकर्मियों से ताल-मेल बन कर चलें जिससे वह आपके कार्यों को करने में तत्पर्य रहेंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. युवा वर्ग यदि ऑनलाइन एजुकेशन के लिए कोई फॉर्म आदि भरना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उपयुक्त है. स्वास्थ्य की दृष्टि से अपनी हाथों की केयर करें चोट लगने की आशंका है, खासकर महिलाएं इस बात का ध्यान रखें. परिवार में छोटे-भाई बहनों का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है, उनके साथ समय व्यतीत करें.

 

सिंह – आज के दिन लक आपके लिए बहुत काम आने वाला है, जिसके सहयोग से सफलता भी हाथ लगेगी. आपका निडर स्वभाव है लेकिन निडरता और दुस्साहस के अंतर को समझ कर चलना होगा. आज स्वभाव में जितनी सौम्यता होगी उतने काम बनेगें. कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट या कार्य करने का अवसर प्राप्त हो तो उसे हाथ से जाने न दें. खुदरा व्यापारी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर निकालने चाहिए. खांसी, जुखाम से अलर्ट रहने की आवश्यकता है, गुनगुने पानी का ही सेवन करें. ग्रहों की नकारात्मक स्थिति मां के सेहत  को खराब कर सकती है, उनका ख्याल रखें.

 

कन्या- आज के दिन मन में आ रहें विचारों को महत्व दें, इसका सही दिशा में प्रयोग करें. आज कुछ ऐसा प्लान करना होगा जिसमें ज्ञान के आस-पास बने रहने का मौका प्राप्त हो. ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है जिसमें आपको पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए. व्यापार से जुड़े लोगों की बात करें तो आज छोटी-छोटी चीजों से सीखना होगा साथ ही बड़े फैसले लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करना चाहिए.  सेहत को देखते हुए आज मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए, खासकर वृद्ध व्यक्ति इस बात का ध्यान रखें. बहन व बहन तुल्य को गिफ्ट ला कर दें.

 

तुला- आज के दिन मन में कांपटिशन की भावना अधिक रहेगी. दिन को प्लान कर लेंगे तो सभी कार्य नियमबद्ध और सफलतापूर्वक  हो जाएं. घर और ऑफिस दोनों का ताल-मेल बना कर चलना होगा. करियर की बात करें तो जो लोग फाईनेंस से संबंधित कार्य करते हैं, उनके लिए दिन लाभ लेकर आने वाला है. खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वालों को लाभ होने की प्रबल संभावना बनी हुई है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दाँत से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. घर अनावश्यक सुख-सुविधा वाली वस्तुओं को खरीदने के लिए लोन लेने से बचना चाहिए.

 

वृश्चिक – आज के दिन बड़े निवेशों में धन लगाने के लिए कहीं से ऑफर आ सकता है, लेकिन सलाहकार की सलाह लेना न भूलें. ऑफिशियल कार्यों में कल की भांति आज भी कार्यों को रूचि लेकर करना होगा. जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार कर रहें हैं, उन्हें पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को समय बर्बाद न करते हुए, ऑनलाइन कोर्स आदि करने पर ध्यान देना चाहिए. हेल्थ में मौसम से संबंधित रोगों को लेकर अलर्ट रहें और ध्यान रहें की अधिक गर्म व सर्द से बचकर रहना होगा, वायरल फीवर होने की आशंका है. परिवार व मित्रों के साथ बैठकर कुछ देर पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं.

 

धनु- आज के दिन मन किसी अज्ञात भय में रहेगा भविष्य को लेकर मन नकारात्मक विचारों का आकलन कर सकता है लेकिन इस ओर अधिक सोच-विचार करने से बचें. जो लोग शोधपरक कार्य में लगें हैं उनको शोध में अधिक गंभीरता रखनी होगी. व्यापारी वर्ग कोई नयी शुरुआत करने जा रहें हो तो उसे वर्तमान समय में लिए टाल देना चाहिए. भोजन में हाईजेनिक पदार्थों को अधिक महत्व दें. वहीं आस-पास की स्वछ्ता का  भी बहुत ध्यान रखें. पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. वहीं दूसरी ओर यदि प्रोपर्टी खरीदने या बेचने का प्लान कर रहें हैं तो समय उपयुक्त चल रहा है.

 

मकर- आज के दिन थोड़ा पर्मार्थ भी करना चाहिए किसी दिव्यांग की मदद करें. करियर पर लगा कर रखना होगा. वहीं दूसरी ओर अपने काम की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हुए करियर में झंडे गाड़ने होंगे. ऑफिस में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में यदि आप कोई नया अपडेट चाहते हैं तो उनसे किसी अपने से आर्थिक मदद मिल सकती है. सेहत को लेकर सजग रहना होगा भारी समान उठाते समय ध्यान दें, नसों के खिचाव की वजह से पीठ में दर्द हो सकता है. ग्रहों की स्थिति बैकपेन देने वाली बनी है. किसी मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें.

 

कुम्भ- आज के दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद से प्रारम्भ करें. इससे आपको दिनभर कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी. कर्मक्षेत्र की बात करें तो दिन चुनौतियों भरा हो सकता है, कई कार्य एक साथ करने पड़ेगें. यदि आप व्यापार करते हैं तो आज मुनाफा कमाने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है. वहीं स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने वाली बात यह है कि हल्का और सुपाच्य भोजन ही करना है, अन्यथा पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं. परिवार में बड़े भाई या बहन से लाभ मिलने की उम्मीद है. समाजिक स्तर पर भी बड़े भाई तुल्य लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा.

 

मीन- आज के दिन आर्थिक नुकसान से बच कर रहना होगा, अनावश्यक ख़रीददारी से बच कर रहें. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो सहकर्मी विरोधी के रूप में सामने आ सकते हैं, इसलिए ऑफिशियल संबंध मजबूत रखने होंगे. एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोगों को लाभ की संभावना बनी हुई है. जिन लोगों को हृदय से संबंधित या अस्थमा से संबंधित दिक्कत पहले से हैं उनको महामारी (कोरोना) के प्रति अधिक सजग रहना चाहिए, वहीं दूसरी ओर बेवजह दूसरों से मिलने-जुलने में भी रोक लगाएं. परिवार के सदस्यों के साथ आपसी तकरार से बचते हुए, आपको प्रेम के साथ रहने की सलाह दी जाती है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *