Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके मन में काम को लेकर कुछ नए-नए आइडिया आएंगे। बिजनेस में काम को लेकर यदि आपने किसी काम को लेकर पार्टनरशिप की, तो पार्टनर आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको लोगों की पूरी जांच पड़ताल करके ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपके मौज-मस्ती की आदत आपको समस्या देगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको समस्या दे सकता है। यदि आपने किसी से किए हुए वादे को लेकर लापरवाही दिखायी, तो वह आपको टेंशन देंगी। वाहन की अक्समात खराबी के कारण भी आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें।

 

मिथुन राशि : आज आप अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखने की कोशिश करें। आप किसी कानूनी मामले को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से भी बातचीत करने की आवश्यकता है। आज दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, क्योंकि आप अपने स्टेटस को मेंटेन करने में अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे और सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

कर्क राशि : आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने प्यार से मुलाकात होगी। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईष्या की भावना ना रखें। बॉस आपके प्रमोशन की बात आगे कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य से कोई बात सोच समझकर करना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो बाद में आपके लिए टेंशन बन सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव न करें और जिम्मेदारियां को लेकर आप कोई लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप धार्मिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आय पर विशेष ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। आप अपने किसी काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। आपकी बिजनेस को लेकर योजनाएं फलीभूत होंगी।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीददारी के लिए रहेगा। आप यदि किसी मित्र से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आएं। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप दिखावे के चक्कर में पड़ेंगे जो आपके खर्चों को बढ़ाएगा।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में जुटेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना है। बिजनेस को लेकर आप पार्टनरशिप को बहुत ही देखभाल करे। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो आपको खुशी देंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने कामों से एक नयी पहचान बनाएंगे। आपको काम को लेकर भागदौड़ भी अधिक रहेगी,  लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेंगे। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप छोटे बच्चों को लेकर कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। आपका प्रमोशन आदि मिलने से आप काफी खुश होंगे और माताजी से आप अपनी चल रही अनबन को भी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में पूरी मेहनत से जुटना होगा।  आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।  आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके काम भी आसानी से पूरे होगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। जो लोग किसी को पसंद करते हैं, अपने साथी से प्रेम का इजहार कर सकते है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी राजनीति का हिस्सा बनने से बचना होगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीददारी पर अच्छा खासा धन लगाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *