Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको किसी काम को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। किसी काम को लेकर उतावलापन न दिखाएं। आपके कुछ विरोधी आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें मात दे सकेंगे। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में यदि लापरवाही करेंगे, तो वह उनकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपके मन में काम को लेकर कुछ उलझनें रहेगी, उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे। यदि आपकी कोई डील अटकी थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। आप अपनी संतान को कोई नया वाहन दिलाने की योजना बनाएंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। सिंगल लोगों की उनके प्यार से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए धनधान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आपको कोई बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आप किसी की बातों पर भरोसा ना करें, जो लोग विदेश में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। माता जी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आपको अपनी किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, नहीं तो पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं, जिससे कोई गड़बड़ी भी हो सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी संबंधियों से खूब पटेगी और बिजनेस को लेकर आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में मेहनत अधिक होगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा और आपकी अपने दोस्तों से खूब पटेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। आपको अपने किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा और विद्यार्थियों की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि वह किसी कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे थे, वह मिल सकता है।

कन्या राशि : आज आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढना होगा और अपनी वाणी के सौम्यता बनाए रखनी होगी। किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको समय रहते पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान थे, उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम से ज्यादा खर्चा करेंगे,जिससे आपकी टेंशन भी अधिक रहेगी। आप आपको संतान के मन माने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढे़गी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे, जिसके लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपका अपने किसी सहयोगी से बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे। आपके प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती है। किसी नए काम में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं और आपको  समय का सदुपयोग करके कामों का करना होगा। आप किसी नयी नौकरी को ढूंढने में लगे थे, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

धनु राशि : आज आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को समय से निपटाने में लगे रहेंगे। आपका ध्यान इधर-उधर के कामों में भी लग सकता है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपका कोई काम पेंडिंग था, तो उसे भी पूरा करने के लिए आप समय निकालेंगे, लेकिन आपको अपने धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा भी दूर होंगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके बिजनेस में तकनीकी समस्या आने से आप परेशान रहेंगे। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा और आप अपने जूनियर से काम को लेकर मदद मांग सकते है, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में समस्या महसूस करें, उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और आपके खर्च बढ़ेंगे, जो आपको थोड़ी समस्या दे सकते हैं। आपको अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपका कोई भारी नुकसान करा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *