Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 16 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 16 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन अपनी संगत पर विशेष ध्यान रखें. ऑफिस की बात करें तो अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है. इसलिए इधर-उधर की बातों से समय बर्बाद करने से अच्छा होगा की कार्यों पर फोकस करें. जो लोग डेरी से संबंधित व्यापार करते हैं, उनको मुनाफा हाथ लगेगा. इस राशि के विद्यार्थियों को ओवरकॉन्फिडेंस में न रहते हुए पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. सेहत की बात करें तो कैल्शियम की कमी से पैरों में दर्द हो सकता है. पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, यदि वह मधुमेह के मरीज हैं तो उन्हें समय पर दवाइयों का सेवन करने की सलाह दें.

 

वृष- आज के दिन आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा, क्योंकि मन में भटकाव की स्थिति हो सकती हैं, जो कार्य से भ्रमित करेगी. बॉस यदि कार्य को सुधारने की बात कहते हैं तो उसे गंभीरता से लेनी चाहिए. व्यापार से जुड़े लोगों को ग्राहकों की पसंद और नापसंद का ध्यान रखना होगा. हाथों की केयर करें. यदि मोटापा बढ़ रहा है, तो उसे कम करने की व्यवस्था बनानी होगी, अन्यथा भविष्य में परिणाम घातक हो सकते हैं, इसके लिए आपको दिनचर्या में कुछ बदलाव की आवश्यकता है. घर में साफ-सफाई बनाए रखें. भाई-बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी करना पड़ सकता है.

 

मिथुन- आज के दिन मन इमोशनल हो सकता है, जिसको देखते हुए आपको महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से बचना चाहिए. ऑफिस के महत्वपूर्ण डाटा बहुत संभाल कर रखें ग्रहों की स्थिति डाटा लॉस करा सकती है. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनको बहुत सोच-समझकर प्लानिंग करनी होगी, वर्तमान समय लाभ को स्थाई न मानते हुए उससे भविष्य की कल्पना नहीं करनी चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान में फाईवर के बने खाद्य-पदार्थों का अधिक सेवन करना उत्तम रहेगा. संतान की पढ़ाई पर ध्यान दें, साथ ही संतान के चरित्र निर्माण में भी ध्यान देना होगा. कुल से कोई शोक समाचार मिलने की आशंका बनी हुई है. 

 

कर्क- आज के दिन दिल से ज्यादा दिमाग का प्रयोग करें, तैश में आकर कोई भी कदम न उठाएं अन्याथा लेने के देने पड़ सकते हैं. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए सह-कर्मियों के साथ कंपटीशन अधिक रहेगा. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि आज बड़े निवेश करने से बचें. जो विद्यार्थी सिविल की तैयारी कर रहें हैं उनको अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. वर्तमान समय में स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना आवश्यक है. पैक्ड फूड के सेवन से बचे. मां यदि काफी समय से बीमार चल रहीं हैं, तो उनके स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान रखें.

 

सिंह- आज के दिन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रयास करने चाहिए जिन लोगों से कम्यूनिकेशन गैप है, उनको कॉल करें. ऑफिस कि बात करें तो काम में मैनेजमेंट प्रत्यक्ष रूप से दिखने वाली है, लेकिन वहीं दूसरी ओर इसे अहंकार में बदलने से रोकना होगा कहीं ऐसा न हो कठोर वचन सहकर्मियों को नाराज कर जाएं. व्यापार की बात करें तो कल की तरह आज भी खुदरा व्यापारियों को छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लगेंगे. स्वास्थ्य में दिन आँख से रिलेटेड परेशानियां लेकर आ सकता है. मित्रों से दिल की बात साझा करें, इससे दिल का बोझ कम होगा. जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर चलना होगा.

 

कन्या- आज के दिन कठोर मेहनत करनी है, जो भी हृदय में भार है उसको दर किनार करते हुए केवल कार्य पर ही फोकस करें. वहीं कर्मक्षेत्र में क्रोध को अपने कार्य से अलग रखें, दूसरों को जज करने के बजाय स्वयं में स्थितियों के अनुसार बदलाव करने चाहिए. व्यापार में टेक्नॉलजिक का प्रयोग करने की आदत बनानी होगी, व्यापार के साथ-साथ कार्य को अपडेट करना भी जरूरी है. हेल्थ में दूसरों की बातें तनाव दे सकती है, अधिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है. घर में नये पौधे लगाएँ यदि गार्डन है तो उसकी देख-रेख की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए.

 

तुला- आज के दिन धार्मिक मानसिकता बनानी होगी, क्योंकि धर्म और कर्म का कांबिनेशन आपको लाभ दिलाने वाला है. इस महामारी के दौरान किसी जरूरतमंद को भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं. ऑफिस में कार्यरत लोगों को बॉस की बात को प्राथमिकता देनी चाहिए. कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए यह दिन मुनाफे से भरा हो सकता है. विद्यार्थियों को ग्रुप में पढ़ाई करने से लाभ होगा, ऑनलाइन रहते हुए एक दूसरे से जुड़े रहें. सेहत की बात करें तो दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा. घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का प्लान है, तो करा सकते हैं.

 

वृश्चिक- आज के दिन काम को लेकर अधिक भार रहेगा जिसके लिए आपको तैयार रहना है. आपके द्वारा किया गया कठोर परिश्रम करियर को चमकाने में आपकी सहयोगी बनेगी. जो लोग मार्केटिंग या फील्ड वर्क में रहते हैं, उनको टार्गेट पूरा करने के लिए अन्य दिनों की भांति अधिक भागा-दौड़ी करनी पड़ सकती है. कैश बैक जैसी योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है. हेल्थ की बात करें तो कल की भांति आज भी केलेस्ट्रॉल के पेसेन्ट सचेत रहें. वहीं अधिक देर तक बैठ कर कार्य करते हैं तो योग करना न भूले. पिता और बड़े भाई के साथ ताल-मेल बना कर चलें, विवाद होने की आशंका है.

 

धनु- आज के दिन दिमाग लाभ के प्रति सजग रहने वाला है या यूं कहें कि ग्रहों कि स्थितियां आपको लाभ दिलाने वाली है. ऑफिस में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आज कुछ न कुछ जरूर दें, उनकी प्रसन्नता आपके बहुत काम आ सकती है. जो लोग पिता के सहयोग से नया व्यापार शुरु करना चाहते हैं तो उन्हें वर्तमान समय में रुक जाना चाहिए. हेल्थ को देखते हुए आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना होगा. रात में भोजन लेट करना आपके पाचनतंत्र को बिगाड़ सकता है. विवाह योग्य कन्यओं के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है, तलाश बढ़ा देनी चाहिए.

 

मकर- आज के दिन कार्य को लेकर मन में ऊर्जा रहेगी हो सकता है दिन के शुरुआत मन में उदास रहें. ऑफिस की बात करें तो नीरस कार्य को भी बहुत रुचि से करना होगा यह कार्य भविष्य में लाभ देगा. व्यापार को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए. यदि पार्टनरशिप में कार्य करते हैं, तो आपकी जुगलबन्दी अच्छे परिणाम लेकर आएगी. महिलाओं को अपने सौंदर्य की ओर भी ध्यान देना चाहिए, इसके ब्यूटी ट्रीटमेंट ले सकती हैं. लीवर से संबंधित परेशानियों को लेकर सचेत रहें नशा करने वालों को सावधानी बरतनी होगी. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

 

कुंभ- आज के दिन भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर अपनों का सपोर्ट भी भरपूर मिलने वाला है. नौकरी पेशा से जुडे़ं लोगों के दिन खट्टा-मीठा रहेगा. व्यापारियों को एटीएम, ई-वालट या चेक आदि का उपयोग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. विद्यार्थियों को पढ़ाई से मन कुछ भटक सकता है, इसलिए अपने पसंद के विषयों पर ध्यान दें. जिन लोगों को किडनी से संबंधित परेशानियां हैं उनको सचेत रहना होगा. परिवार को भी समय देना होगा, जो लोग नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं वह भी अवकाश लेकर कुछ दिनों के लिए घर आ सकते हैं.

 

मीन- आज के दिन रुके हुए काम बनेंगे, इसलिए पेंडिग कामों को निपटाते चलिए. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो जहां एक ओर कार्य की अधिकता रहेगी तो वहीं बॉस कि ओर से सराहना भी मिलेगी. व्यापार की दृष्टि से दिन शुभ है कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है, लेकिन एक बात का ध्यान अवश्य रखें की धन के लेन-देन में सावधान रहें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आहार में तरल पदार्थों का सेवन करें,  इससे आपको स्वास्थ्य के प्रति लाभ होगा. गुरु या टीचर के साथ समय बिताए,  कहीं बातों पर उनसे मार्गदर्शन मिल सकता है, जो जीवन के कई आयामों में लाभकारी होगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *