Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 19 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 19 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन उस काम पर अधिक ध्यान दें जो आपको काम अति प्रिय हो, साथ ही कमजोर पहलुओं को मजबूत करने का समय है. ऑफिस की बात करें तो बॉस के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है इसलिए अपने कार्यों को पूरा करके रखें. व्यापारी वर्ग वाकपटु लोगों से बहुत सावधान रहें, वरना वो आपको ठग सकते हैं. जो लोग मेडिकल क्षेत्र में कारोबार करते हैं उनको लाभ होगा. आज आहार में फल, हरी सब्ज़ियाँ, अंकुरित अनाज तथा दूध को अधिक से अधिक मात्रा में सम्मलित करना स्वास्थ्यवर्धक होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. परिवार में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है.


वृष- आज के दिन जो आपकी हां में हां मिलाए, उन लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. जो आपकी बात माने जरूरी नहीं वो आपके मित्र हो. ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ नोक-झोंक हो सकती है, बात बढ़ने पर आपका ही का नुकसान होगा. कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यापारियों को ग्राहकों के लिए अट्रैक्टिव ऑफर रखने चाहिए इससे अच्छा लाभ होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम करें, व्यायाम न करने से रोग जन्म ले सकते हैं. आज घर को सुन्दर रखना ही काफी नहीं, उसकी साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना होगा. ननीहाल पक्ष से कोई सुख समाचार मिल सकता है.

मिथुन- आज के दिन किसी की बातों पर अधिक चिंतन न करें खास कर जो आपको बुरी लग जाती हैं, सकारात्मक पहलूओं को देखें न की नकारात्मक चीजों पर गौर करें. करियर में जो लोग रिसर्च पर कार्य कर रहें हैं उन लोगों का कार्य पूर्ण होने की संभावना है. बिजनेस से जुड़े लोग आज कार्य इसलिए सरलता से कर पाएंगे, क्योंकि कड़ी मेहनत नहीं बल्कि भाग्य आपके साथ है. चेस्ट इंफेक्शन होने की आशंका है, स्वास्थ्य का ध्यान देते हुए बहुत अधिक ठंडी चीजों का सेवन न करें. जीवनसाथी किसी बात पर नाराज हो गए हो तो उन्हें मना ले संभवतः वह बात सुनेगें.


कर्क- आज के दिन सरकारी कार्य बनने में मुश्किलें आ सकती है इसलिए कार्य न बनें तो समय बर्बाद न करें, कल इन कार्यों को पुनः कर सकते हैं. ऑफिस में कार्य छोटा हो या बड़ा कार्य की इंपॉर्टेंस को कम न करें, हो सकता है जो कार्य छोटा दिखे वहीं भविष्य में आपके लिए महत्वपूर्ण हो. बिजनेस से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि सोचा गया मुनाफा मिलने में संदेह है. खान-पान को लेकर परहेज करें बाहर का बना भोजन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं. घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, वहीं दूसरी ओर पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की भी आशंका है.

सिंह- आज के दिन ऊर्जावान होकर कार्य करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. कला जगत से जुड़े लोग कड़ी मेहनत करें, अच्छे रिजल्ट जल्द ही प्राप्त होगें. छोटा हो या बड़ा यदि कहीं से ऑफर आता है तो अपनी शर्तों पर हां कह सकते हैं, सफलता की प्रथम सीढ़ी हो सकती है. वहीं टार्गेट पूरे होने की पूर्ण संभावना है. व्यापारी वर्ग मेहनत तो दिन भर करेंगें लेकिन मुनाफे को लेकर कोई विवरण नहीं होगा. अतः ग्राहकों की मांग पर गौर करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से नसों का खिचाव आपकी परेशानी का कारण होगा. संतान की गलती को नजरअंदाज बिल्कुल न करें अन्यथा उसकी गलती की आदतें लगातार बढ़ती जाएंगी.

कन्या- आज के दिन कर्म करें फल की इच्छा न करें, इस सिद्धांत पर आपको कार्य करना चाहिए. यदि काफी दिनों से लोन लेने के प्रयास में हैं तो इस क्षेत्र में सफलता हासिल होती दिखाई दे रही है. कर्मक्षेत्र की बात करें तो यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो कार्य से अधिक आराम को महत्व दें नहीं तो स्वास्थ्य तो खराब हैं ही कार्य भी बिगड़ जाएगा. खुदरा व्यापारियों को उपकरणों की सहायता लेनी चाहिए जिससे काम सरल हो जाएगा. सेहत में शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ्य दिखेगें. घरेलू चीजों में वृद्धि हो सकती है, परन्तु बजट के अनुसार ही खर्च करें.


तुला- आज के दिन सभी के साथ तालमेल बनाकर चलें, क्रोध किसी को मानसिक तौर पर चोट पहुंचा सकता है. बैंक से जुड़े लोग खासकर जो केशियर की पोस्ट पर हैं तो उनको पैसे के लेन-देन पर ध्यान रखना होगा. व्यापारी वर्ग काम को किसी भी प्रकार का जोखिम लिए बगैर धैर्य के साथ करें, नहीं तो काम के अस्त व्यस्त होने की आशंका है. हेल्थ की बात करें तो जिन लोगों को चल रही पैथी से आराम नहीं मिल रहा है, वो एक बार पुनः बीमारी का परीक्षण कराएं. पितामहा के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है, यदि वह अधिक बुजुर्ग हैं तो उनकी देख-रेख करें.

वृश्चिक- आज के दिन लाभ को कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव करने से बचें. अन्यथा कानून की ओर से कठोर कार्यवाही होने में कोई संदेह नहीं है. कर्मक्षेत्र की बात करें, तो शोधपरक कार्यों में लगे लोगों के लिए समय उपयुक्त है. ऑफिस के चतुर्थ श्रेणी को कोई उपहार लाकर भेंट कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग अपना मनोबल बिल्कुल कमजोर न करें, क्योंकि व्यापार में घाटे की स्थितियां मनोबल को कमजोर कर सकती हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से अनावश्यक रूप से स्वास्थ्य में गिरावट और कमजोरी महसूस हो सकती है. किसी के विवादों में बेवजह की टिप्पणी न करें, खासकर यदि आप से वह उम्र में बड़े हो.

धनु- आज के दिन बेवजह के कर्ज लेने से बचना होगा. साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित कोई निवेश कर सकते हैं. ऑफिशियल कार्यों को लेकर मानसिक रूप से निराश होते नजर आएंगे जिस वजह से इस दौरान तनावपूर्ण रह सकते हैं. वहीं कार्य का प्रेशर भी आज अधिक रहने वाला है. जो लोग टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित चीजों का कारोबार करते हैं उनको आज कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा. हेल्थ में स्किन से संबंधित परेशानियों के प्रति अलर्ट रहें. वहीं दूसरी ओर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. छोटी कन्याओं को बालों की सजावट में काम आने की एक्ससरीज गिफ्ट कर सकते हैं.


मकर- आज के दिन बेवजह टेंशन लेने से बचना चाहिए घर बैठे तनाव को न्यौता न दें. वहीं यह भी ध्यान रखना है की जल्दबाजी में आकर किसी को अपशब्द बोलने से भी बचें. ऑफिस में कार्य पर निगाह बनाए रखनी है अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए इस बात पर भी सोचना होगा की और कितने अच्छे तरीके से अपने कार्य को किया जाए. व्यापारी वर्ग अपने धन को नियोजित तौर पर खर्च करें या कहीं निवेश कर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर अज्ञात भय रहेगा. घर के वरिष्ठ मार्गदर्शन करेंगे यदि सानिध्य प्राप्त हो तो ऐसे मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए.

कुम्भ- आज के दिन आपके नए संपर्क स्थापित होंगे जो भविष्य में आपके काफी काम आएंगे. वहीं दूसरी ओर जिन लोगों का पैसा किन्हीं कारणों से रुका हुआ था उनको इस ओर शुभ सूचना मिलने की संभावना बनी हुई है. ऑफिशियल कार्यों को लेकर इन दिनों संचार माध्यमों के द्वारा शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, वहीं महिला सहयोगियों से बनाकर रखें उनकी नाराजगी वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं है. किताबों का व्यापार कर रहें लोगों के लिए दिन मुनाफे से भरा हो सकता है. सेहत में शुगर के मरीज अलर्ट रहें शुगर हाई हो सकती हैं. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन- आज के दिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपके ऊपर व आपकी जेब दोनों पर ही भार बढ़ेगा इसलिए अनावश्यक रूप से खर्च करने से बचना चाहिए. जो लोग सैन्य विभाग में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है. बिजनेस की बात करें तो जिन लोगों ने नया बिजनेस स्टार्ट किया है उनको बहुत ही सावधानी रखनी चाहिए, छोटी लापरवाही भी बड़ा रूप ले सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ गिरावट देखने को मिलेगी और फीवर जैसी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं. घर की महिलाओं को गिफ्ट देना चाहिए क्योंकि उनकी प्रसन्नता और आशीर्वाद आपके लिए महत्वपूर्ण है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *