Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आपके व्यापार की कोई खास डील फाइनल होगी, जिसके बाद आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा।  व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें किसी को बीच में रखना बेहतर रहेगा।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आपके ध्यान में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिनका जिक्र आप अपने बिजनेस पार्टनर से कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स से कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आपने किसी अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में किया था, तो वह  आपको दोगुना वापस मिल सकता है। शिक्षा से संबंधित आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको वही कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अत्यधिक   पसंद होगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियां महसूस होगी, लेकिन आपको उनका समाधान मिल जाएगा। यदि आप कुछ योजनाओ पर विचार करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने सीनियर्स का सहयोग पाकर ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। परिवार में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने परिवार के सदस्यों में तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अधूरे पड़े हुए कार्य को निपटाएंगे और जिनके लिए आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा और परिवार का नाम रोशन होगा। आप जिस भी कार्य को करें, उसे पूरी लग्न से करें, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, जिनके कारण आपको कार्य करने में परेशानी होगी और आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखन होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए  कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आप अपने मित्रों के साथ किसी खास चर्चा में शामिल होंगे, जहां आपको अपना पक्ष रखना होगा। यदि  आप किसी कार्य को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।  परिवार के किसी सदस्य से आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको भागदौड़ रहेगी, कुछ धन भी व्यय होगा।  आपको विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय  आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र  से जुड़े सभी विवाद सुलझेंगे। यदि आपके परिवार अथवा आसपास के लोग आपके लिए  कुछ परेशानी पैदा करेंगे, तो आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करने में सफल रहेंगे। यदि आपका जमीन से जुड़ा कोई मामला लंबित चल रहा है, तो उसमें  आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिलने के कारण आपका मन दुखी रहेगा। सायंकाल के समय दोस्तों के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे।

वृश्चिक राशि : आज आपके चारों ओर वातावरण सुखमय रहेगा। आपको परिवार में सुख शांति का अनुभव होगा। यदि कोई कलह  लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी समाप्त होगी और छोटे व्यापारियों को  दिन भर चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने पिताजी को व्यापार संबंधित यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को  कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है, जिसे वह तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया पाया है, तो वह मिलवा सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से  आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने वाला होगा। आपको अपने किसी परिजन की समस्याओं को देखकर उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को  बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है। यदि आपको  नौकरी में कोई नया कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। आप अपनी किसी समस्या को अपने परिवार के सदस्यों के सामने रख सकते हैं। विद्यार्थियों को  शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।  आप अपने लिए भी कुछ समय  निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के कार्यो को निपटाने के लिए अपने किसी  मित्र से मदद मांग सकते हैं। यदि  आप को संतान के भविष्य से संबंधित फैसला लेना पड़े, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा करके लेना  होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आपको कई अवसर मिलने की संभावना है, जिससे आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, लेकिन उसमें ध्यान देकर कार्य करना होगा। परिवार में  किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

कुंभ राशि : आज के दिन आप कुछ अस्वस्थ रह सकते हैं। अत्याधिक तला-भुना खाने से आपको परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि वह किसी  डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी उनके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो जल्दबाजी में कोई गलत काम हो सकता है। इस कारण उन्हें अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है। यदि किसी कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको माता पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने धन के निवेश का लाभ मिलेगा, लेकिन आपको  कठोर वाली वाणी के कारण कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी संकट ग्रस्त व्यक्ति की मदद करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी पर भरोसा करने से पहले अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो आपको  कोई गलत सलाह दे सकता है। यदि व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *