Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 5 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 5 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन मन में कुछ नकारात्मकता आएगी जिससे छोटी-छोटी बातों को लेकर मन चिंतित एवं परेशान हो सकता है. ऑफिशियल कार्यों को पहले से ही प्लान कर लेना चाहिए साथ ही एक बात का ध्यान रहें की कार्यों को पूरा करने में आलस्य बिल्कुल न करें, जी-तोड़ मेहनत के साथ अपने पिछले कार्यों को खत्म करना होगा. व्यापारियों को अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. स्वास्थ्य में चेस्ट इन्फेक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है, इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, लेकिन विवादों से बचना होगा.

 

वृष- आज के दिन आर्थिक स्थिति को लेकर मानसिक चिंता सता सकती है. वहीं ऑफिशियल कार्यों में भी मन कुछ कम ही लगेगा लेकिन आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को अपने ग्राहकों से तालमेल बना कर रखना होगा अन्यथा उनकी नाराज़गी  व्यापार के लिए नुकसानदायक हो सकती है. विद्यार्थियों को  सारा फोकस  अध्ययन में ही लगाना उपयुक्त रहेगा. जिन लोगों को शुगर की समस्या है उनको सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए और एक बात ध्यान रहें कि खान-पान में परहेज आवश्यक है.  बड़े भाई के स्वास्थ्य को लेकर भी ध्यान रखें.

 

मिथुन- आज के दिन वह कार्य को पहले करें जो अत्यंत महत्वपूर्ण हो.  ऑफिस की बात करें तो लगन व प्रखर बुद्धि से कार्यों को अंजाम तक पहुंचा पाने में सफल रहेंगे और बॉस आपके कार्यों की सराहना भी करेंगे. ग्रहिय स्थिति को देखते हुए व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि अगर कारोबार को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहें है तो इस सो वर्तमान समय पर विशेष ध्यान देना चाहिए सकारात्मक परिणाम मिलने की पूर्ण संभावना है. सेहत को लेकर सचेत रहें किसी भी प्रकार की दवा बिना डॉक्टर की सलाह से न खाएं अन्यथा एलर्जी या रिएक्शन होने की आशंका है. ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

 

कर्क- आज के दिन बेवजह की चिंताओं से अपने को मुक्त करना ही बेहतर होगा. आज भी ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो कल की ही तरह ग़लतियों पर ध्यान देना चाहिए.  जो लोक भूमि-भवन या रियल स्टेट से संबंधित व्यापार करते है उनको लीगल डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको ठीक से पढ़ लेना चाहिए अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यदि आप लंबे समय से अधिक मिर्च-मसालें का सेवन करे रहें हैं, तो उसे कम कर दें अन्यथा पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है. जो लोग घर से दूर थे उनके पुनः घर वापस आने की संभावना है.

 

सिंह- आज के दिन एंकात में बैठकर अपने कार्यों को करने की प्लानिंग करनी चाहिए. ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता है. मेडिसीन से संबंधित कारोबार करने वालों को ग्राहंको की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य की बात करें तो बेवजह के क्रोध करने से बचना होगा नहीं तो यह आपको मानसिक तनाव दे सकता है जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट भी हो सकती है. जीवनसाथी यदि कैरियर से संबंधित प्लानिंग कर रही हैं तो उसमें उनकी मदद करें.

 

कन्या- आज के दिन देश काल परिस्थिति के हिसाब से अपने को ढालना चाहिए वहीं बेवजह के खर्चों पर भी अंकुश लगाना होगा नहीं तो आपको आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है. कर्मक्षेत्र में कार्यों पर फोकस करना है क्योंकि ग्रहों की स्थिति कार्यों से आपका मन भटका सकती है. व्यापारियों को किसी को उधार माल देने से बचना होगा अन्यथा पैसा डूब सकता है. सेहत की बात करें तो पैरों में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ेगा. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा लेकिन वहीं दूसरी ओर कल की ही भांती आज भी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता ग्रस्त रहेंगे.

 

Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण का जानें राहु-केतु कनेक्शन, छल से पी लिया था अमृत

 

तुला- आज का दिन रूठें हुए लोगों को मना लेना चाहिए, जाने-अनजाने जिन लोगों का दिल आपकी वजह से दुखा हो उनसे क्षमा मांग लेनी चाहिए. ऑफिशिल स्थिति की बात की जाए तो कार्यों को लेकर मानसिक उलझने रहेंगी लेकिन मन को शांत रखते हुए कार्य को पूर्ण करने पर फोकस करें. व्यापारियों को उन प्रोडेक्ट पर अधिक ध्यान देना चाहिए जो ग्राहकों ने डिमांड कर मंगवाया हो. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे है उन्हें अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. सायटिका से संबंधित रोगों से सचेत रहना चाहिए, यह परेशानी बढ़ सकती है. ससुराल पक्ष से तालमेल बिगड़ सकता है.

 

वृश्चिक- आज के दिन आपको काम के साथ-साथ आराम का भी विशेष ध्यान रखना होगा. ऑफिस में कल की ही भांती आज भी कार्यों को धैर्यता पूर्वक होकर करना सही रहेगा. व्यापारी वर्ग को काम पर अधिक फोकस करना चाहिए, यदि कोई नया कारोबार पार्टनरशिप में करने का प्लान बना रहे हैं तो उचित रहेगा. विद्यार्थी वर्ग आने वाली परीक्षाओं को लेकर परेशान नजर आएंगे. स्वास्थ्य में पेट से संबंधित दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, वहीं दूसरी ओर अत्यधिक जंक फूड के सेवन से बचना होगा. पिता के साथ तालमेल अच्छा बना कर रखें, आपकी किसी बात पर आज नाराज हो सकते हैं.

 

धनु- आज के दिन खुद को अपडेट करना है इसके लिए कोई पुस्तक पढ़े या कोर्स आदि भी कर सकते है. ऑफिस के महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप लेते रहें, डाटा लॉस हो सकता है. व्यापारियों को अपने हैण्ड्स बढ़ाने का समय है, जो व्यापार को ऊंचाईयों तक ले जाने में कारगर साबित होंगे. व्यायाम अवश्य करें, क्योंकि व्यायाम न करने से होने वाले रोग आपको परेशान कर सकते हैं. विद्यार्थियों को अपने विषयों पर आज अधिक ध्यान देना चाहिए ग्रहों का सकारात्मक सपोर्ट मिल रहा है.  परिवार में किसी से भी विवाद नहीं करना है. छोटी-छोटी बातों को लेकर राई का पहाड़ न बनने दें.

 

मकर- आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहना है किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच ऊर्जा को कम करने वाली होगी. नौकरी पेशा के लोगों को उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने कुछ नई योजनाओं को लाना होगा. सेहत में बालों की केयर करें, यदि बालों में कोई समस्या काफी दिन से चल रही है तो डॉक्टर से संपर्क कर उसका निदान करें. परिवार के सदस्यों से वार्तालाप करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थिति वाणी में कुछ कठोरता ला सकती है.

 

कुंभ- आज के दिन मन में किसी भी प्रकार का कोई संशय मत रखिए ईश्वर पर भरोसा करके अपना कर्म करते रहिए. जो भी ऑफिश्यल वर्क करें उसमें टेक्नोलॉजी का पूरा उपयोग करते हुए करना लाभकारी सिद्ध होगा. व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है, लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए अपने व्यापार को धीरे-धीरे बढ़ाने की योजना तैयार करें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको हल्का व सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि पेट संबंधित दिक्कत होने की आशंका बनी हुई  है. पारिवारिक स्थितियाँ सामान्य रहने वाली है.बच्चों और परिवार के साथ हर्षित वातावरण में समय व्यतीत होगा.

 

मीन- आज के दिन मानसिक रूप से लाभ के बजाय काम पर फोकस करना चाहिए, निष्काम भाव से मेहनत करते रहिए जिसका फल भविष्य में देखने को मिलेगा. कर्मक्षेत्र में कार्य कोई भी लापरवाही न करें क्योंकि नकारात्मक ग्रह किसी प्रकार की गलती कराने के फीराक में हैं. जिसको लेकर बॉस आपस नाराज़ भी हो सकते है. व्यापार की बात करें तो वर्तमान समय में जो भी अर्थ हानि हुई है उसको लेकर तनिक भी विचलित न हो क्योंकि समय ठीक होते ही स्थितियाँ सामान्य हो जाएंगी. हाथों की केयर करें, दबकर चोट न लगे इस बात का ध्यान दें.. संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रखें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *