रायपुर। वो दिन दूर नहीं जब लोगों की रसोई से धीरे-धीरे कर हरी सब्जियां गायब होती नजर आएंगी। पिछले कुछ दिनों से हरी सब्जियों के दाम में आई तेजी ने लोगों की थाली का स्वाद बदल दिया है। कुंदरू और कुम्हड़ा को छोड़ ऐसी कोई भी सब्जी नहीं जो 80 रुपए किलो में न बिक रह हो। बढ़ती सब्जियों के दाम ने किचन का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
सर्दियों में 5 रुपए किलो में बिकने वाला टमाटर उछल कर 80 रुपए किलो में पहुंच गया है। इतना ही नहीं कुछ इलाकों में अच्छे क्वालिटी के टमाटर की कीमत 100 रुपए तक पहुंच गई है। ऐसी ही दामों में तेजी बाकि सब्जियों में भी आई है। 20 रुपए किलो में बिकने वाली लौकी भी इन दिनों 60 रुपए किलो में बिक रही है। वहीं सबसे कम दामों की सब्जियों में कुंदरू और कुम्हड़ा ही नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा करेला, तोरई, परवल, कोचई, बरबट्टी, जैसी समान्य सब्जी 80 रुपए किलो चल रही है। आने वाले सीजन की सब्जियों की बात करें तो खेक्सी 30 से 35 रुपए पाव और सेमी 120 रुपए पाव फूलगोभी 120 रुपए किलो, मुनगा 120 रुपए किलो तक में बेचा जा रहा है। वहीं मिर्ची चिल्हर में 80 रुपए और धनिया 200 रुपए किलो चल रही है।
व्यवसायी कुमार साहू बताते हैं कि आवक कम होने के कारण हर सब्जी का दाम बढ़ गया है। जितनी तकलीफ खरीदार को है उससे ज्यादा तकलीफ बेचने वाले व्यवसायियों को उठानी पड़ रही है। महंगी सब्जियों का बोरा और कैरेट लिया जाता है कई बार उसमें सब्जियां खराब निकल जाती है। थोक व्यापारियों के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण सब्जियों की आवक अन्य राज्यों से नहीं हो पा रही है जो आ भी रही हैं उनके दाम पहले से ही अधिक हो गए हैं, ट्रांसपोर्ट के खर्च का भी असर सब्जियों की कीमत पर पड़ रहा है।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...