Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 16 अगस्त से फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग:15 सितंबर तक होंगे तबादले - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 16 अगस्त से फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग:15 सितंबर तक होंगे तबादले

 

 राज्य स्तर के लिए 16 से 30 सितंबर का समय तय
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारियों के तबादले 16 अगस्त से फिर शुरू हो जाएंगे। तबादला नीति बनाने के लिए मंत्रिपरिषद की उप समिति ने इसकी विस्तृत सिफारिश भेज दी है। बताया जा रहा है कि जिला स्तरीय तबादलों की प्रक्रिया 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक चलेगी। वहीं राज्य स्तरीय तबादलों के लिए 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक का समय निर्धारित किया जा रहा है। नीति की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक जिला स्तर पर तबादलों के लिए मंत्रियों की उप समिति ने कहा है कि जिला संवर्ग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से कलेक्टर करेंगे। स्थानांतरण आदेश भी प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद ही जारी होगा। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या के 10% तक का तबादला किया जा सकेगा। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मामले में अधिकतम सीमा 10% होगी। अनुसूचित क्षेत्र से किसी कर्मचारी का सामान्य क्षेत्र में तबादला होता है तो उसके एवजी दार का भी प्रस्ताव अनिवार्य रूप से रखना होगा। यानी तबादले से अनुसूचित क्षेत्रों में रिक्तियां नहीं होनी चाहिए। अधिक कर्मचारी वाली जगहों से कम कर्मचारी वाली जगहों पर तबादले करने हैं। कम कर्मचारी वाली जगह से अधिक कर्मचारी वाली जगह पर तबादले नहीं होंगे। 30 सितम्बर 2022 के बाद से तबादलों पर प्रतिबंध लग जाएगा। उसके बाद बहुत आवश्यक हुआ तो समन्वय में अनुमोदन के बाद किसी अधिकारी-कर्मचारी का तबादला किया जा सकेगा।

Read Also  बढ़ रही गंभीर मरीजों की संख्या,  सावधानी ही वायरस की दवा: डॉ. नागलकर

एक साल सेवा दे चुके कर्मचारी का ही तबादला

तबादला नीति की सिफारिशों में यह साफ किया गया है कि उन्हीं कर्मचारियों का तबादला किया जा सकेगा जो 15 अगस्त 2021 अथवा उससे पहले एक ही स्थान पर तैनात हैं। परिवीक्षाधीन अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला नहीं होगा। पिछले दो सालों से सामान्य तबादला नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि अधिकांश कर्मचारी तबादले की पात्रता में आएंगे। जहां तक संभव हो, नि:शक्त कर्मचारियों का तबादला आने-जाने की सुविधा वाले स्थानों पर ही किया जाएगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...