Google Analytics Meta Pixel दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला, हाथ कटकर हुआ अलग - Ekhabri.com

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला, हाथ कटकर हुआ अलग

धमतरी! जिले में हुए सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने पहले उसे टक्कर मार दिया। फिर उस महिला के ऊपर से ही ट्रक गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला का एक हाथ कटकर अलग हो गया। भेजा भी बाहर आ गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात को करीब 11.30 बजे कोर्रा निवासी तामेश्वरी साहू(50) अपने पड़ोसी राकेश यादव के साथ अपने नाती के पास अस्पताल जा रही थी। दोनों बाइक से अभी अर्जुनी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दिया। जिससे महिला जमीन पर ही गिर गई और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। वहीं राकेश कुछ दूर जाकर गिर गया था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। जबकि आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया। इस हादसे मे राकेश को भी हल्की चोटें आई हैं।बताया गया है कि शव के कई पार्ट्स अलग-अलग हो गए थे। जिसकी वजह से शव उठाने पुलिस को आधे घंटे लग गए। रात की वजह से शव को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। अगले दिन शुक्रवार को शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...