भगवान बजरंग बली हर किसी के कष्ट हरने का काम करते हैं। मंगलवार और शनिवार को भगवान को प्रसन्न करने का विशेष दिन होता है। क्या आप जानते हैं कि पवन सुत हनुमान जी को पान का बीड़ा बेहद पसंद है। चलिए जानें कैसे और कब अर्पित किया जा सकता है भगवान को बीड़ा।
यदि आपके जीवन में कोई घोर संकट है या ऐसा काम है जिसे करना आपके बस का नहीं है, तो आप अपनी जिम्मेदारी हनुमानजी को सौंप दें। इसके लिए आप मंगलवार के दिन किसी मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करें लेकिन ध्यान रहे यह बीड़ा विशेष समान से बना हुआ होना चाहिए।

ऐसे बनता है बीड़ा
हनुमान जी में चढ़ने वाले पान में केवल ये पांच चीज़ें डलवाएं– कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी। पान बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें चूना एवं सुपारी नहीं हो। साथ ही यह पान तंबाकू लगे हाथ से नहीं बनना चाहिए।

ऐसे करें अर्पण
हनुमानजी का विधि-विधान से पूजन करने के बाद यह पान हनुमानजी को अर्पण करें और साथ ही प्रार्थना करते हुए कहें, ‘हे हनुमानजी, आपको मैं यह मीठा रस भरा पान अर्पण कर रहा हूं। इस मीठे पान की तरह आप मेरा जीवन भी मिठास से भर दीजिए’। हनुमानजी की कृपा से कुछ ही दिनों में आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।










