दो नाबालिग बेटियों से मां के सामने सामूहिक दुष्कर्म कर जहर पिलाकर मारा

एक मां के सामने ही उसकी दो नाबालिग बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी यही नहीं रुके, बल्कि दोनों पीडिताओं को घर में ही रखा कीटनाशक पिला दिया। पीडिता को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने लड़कियों की मां को उसके बेटों को मारने की धमकी देकर चुप रहने की धमकी दीा साथ ही बेटियों की मौत सर्पदंश से होने की बात कहने के लिए कहा। मजबूर मां ने बेटी के मौत के बाद पुलिस को यही बात कही। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और कीटनाशक पीने से मौत की रिपोर्ट आने के बाद राज खुल गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सभी बिहार के हैं।

मूलरूप से बिहार की विधवा महिला अपनी दो बेटियों व दो बेटों के साथ हरियाणा में सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर बने मकान में किराये पर रहती है। उसके पड़ोस के दूसरे मकान के कमरों में भी बिहार के ही युवक भी रहते हैं। महिला पांच अगस्त की रात कमरे में अपनी 14 और 16 साल की बेटियों के साथ सो रही थी, जबकि उसके बेटे छत पर सो रहे थे। रात में करीब दो बजे वह लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकली तो पड़ोस के चार युवक कमरे में घुस गए। उन्होंने कमरे में उसकी बेटियों को दबोच लिया। इस बीच महिला आई तो उनलोगों ने उसका मुंह दबाकर एक तरफ बैठा दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों को कमरे में रखा कीटनाशक पिला दिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि उसने किसी को कुछ बताया तो उसके बेटों को भी मार देंगे। कोई पूछे तो बता देना कि सांप ने डंस लिया है। सुबह तक दोनों लड़कियों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। मकान मालिक की मदद से दोनों को दिल्ली में नरेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची कुंडली थाने की पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने सर्पदंश से बेटियों की मौत होने की बात कही। इस पर नरेला में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था। उसकी रिपोर्ट मिलने पर पुलिस को लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने और कीटनाशक पिलाने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयान कर दी। मां के सच्चाई बताने के बाद पुलिस ने बिहार के जिला दरभंगा के गांव महागही के अरुण, गांव मुसहेरी के फूलचंद, धयोकली के दुखन और समस्तीपुर के रामसुहाग के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...