यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर रूसी ड्रोन हमले से दहल उठी। इस हमले में बहुमंजिला भवन में रहने वाले चार लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। इसी के साथ यूक्रेन के कई शहरों में बुनियादी सुविधाओं पर भी हमले किए गए। रूसी सेना का हफ्ते भर के भीतर यूक्रेन पर तीसरा बड़ा हवाई हमला है।
कीव पर सुबह के समय जब हमला हुआ तब लोग कामकाज के लिए निकल रहे थे। कीव के मध्य में तेज धमाके की आवाज के बाद वहां तैनात यूक्रेनी सैनिकों ने राइफलों से आकाश की ओर फायरिंग की लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। आकाश में एक एंटी एयरक्राफ्ट राकेट जाता भी दिखाई दिया। पहला धमाका होते ही लोग भागकर भूमिगत बंकरों में जा छिपे और थोड़ी देर में ही सड़कें सूनसान हो गईं। एक के बाद एक हुए कई धमाकों से कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें आग लग गई।
यूक्रेन के राष्ट्रपित वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि पूरी रात-पूरे दिन दुश्मन नागरिकों को आतंकित कर रहा है। कामिकाजे ड्रोन और मिसाइलों से पूरे यूक्रेन में हमले हो रहे हैं। लेकिन हम हार नहीं मानेंगे, अंतत: जीत हमारी होगी। यूक्रेन के गृह मंत्री डेनीज मोनास्टीरस्की ने कहा है कि रूसी हमलों से अन्य शहरों में भी नागरिकों की मौत हुई है।
यूक्रेन ने कहा है कि रूसी हमलों में ईरान के आत्मघाती कामिकाजे ड्रोन बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ये लक्ष्य पर निशाना लगाते हैं और उसके बाद नष्ट हो जाते हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी सेना प्रभावशाली हथियारों के जरिये यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रही है। रविवार देर रात मीकोलईव में एवेरी मरीन टर्मिनल को भी रूसी ड्रोन ने निशाना बनाया। सूरजमुखी के तेल भंडार को भी ड्रोन से निशाना बनाया गया जिससे उसमें आग लग गई। भंडार गृह के वरिष्ठ प्रबंधक एंड्री ने कहा कि रूस यूक्रेन की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा बर्बाद करने वाले हमले कर रहा है। इसका असर लंबे समय तक बना रहेगा। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि उसने कुल 37 रूसी ड्रोन लक्ष्य से टकराने से पहले आकाश में नष्ट किए हैं। पिछले सप्ताह सोमवार और गुरुवार को रूसी सेना ने यूक्रेन में बड़े हवाई हमले किए थे।
अमेरिका ने आवासीय क्षेत्र में रूसी हमलों को बेचैनी भरे और निंदा योग्य बताया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के नवनियुक्त प्रमुख वोल्कर तुर्क ने रूस से नागरिकों पर ड्रोन हमले रोकने के लिए कहा है। इस बीच यूरोपीय यूनियन के कुछ देश रूस को सैन्य सामग्री की आपूर्ति कर रहे ईरान पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन ईरान ने रूस को किसी तरह की सैन्य सामग्री देने से इन्कार किया है।
बेलगोरोद के हवाई अड्डे को निशाना बनाया
रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोद को यूक्रेनी सेना द्वारा निशाना बनाए जाने की खबरें आती रहती हैं। ताजा जानकारी में बेलगोरोद के हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया है। वहां के एक तेल भंडार और आवासीय भवन पर भी गोलाबारी की गई है। इसके अतिरिक्त लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया में लड़ाई जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...