Google Analytics Meta Pixel UN में पाकिस्तान ने उठाई फिलिस्तीन को पूर्ण सदस्यता देने की मांग - Ekhabri.com

UN में पाकिस्तान ने उठाई फिलिस्तीन को पूर्ण सदस्यता देने की मांग

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच से फिलिस्तीन के लिए जोरदार आवाज उठाई है। मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय वैश्विक सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने न केवल फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता देने की पुरजोर वकालत की, बल्कि गाजा में तत्काल स्थायी संघर्षविराम लागू करने और इजरायल पर ‘युद्ध अपराध’ करने का आरोप लगाते हुए वैश्विक कार्रवाई की मांग भी की।

 

 

“फिलिस्तीन प्रश्न का शांतिपूर्ण समाधान” विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए इशाक डार ने कहा, “गाजा आज अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय सिद्धांतों का कब्रिस्तान बन चुका है। शरणार्थी शिविरों, अस्पतालों और सहायता काफिलों पर जानबूझकर हमले किए जा रहे हैं। यह सामूहिक सजा अब बंद होनी चाहिए।” उन्होंने इजरायल द्वारा की जा रही कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों का घोर उल्लंघन बताते हुए कहा कि इसमें अब तक 58,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

 

 

डार ने हाल ही में कुछ यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दिए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हम फ्रांस के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं और अन्य देशों से भी आग्रह करते हैं कि वे इस वैश्विक प्रयास में शामिल हों।”

 

 

हैरानी की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज लेकर अपनी अर्थव्यवस्था चला रहे पाकिस्तान ने फिलिस्तीन को संस्थागत और मानव विकास में मदद देने का वादा किया है। डार ने कहा, “पाकिस्तान सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नहीं करना चाहता, बल्कि सार्वजनिक प्रशासन, स्वास्थ्य, और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में फिलिस्तीन को तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण में समर्थन देने को तैयार है।”

Read Also  पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के सवाल को ले पत्रकार पर भड़के रामदेव बाबा

 

 

हालांकि, पाकिस्तान के इस वादे पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञ इसे एक राजनयिक और नैतिक समर्थन से अधिक नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि जो देश खुद कर्ज के बोझ तले दबा हो, उसके लिए किसी दूसरे देश के पुनर्निर्माण में वित्तीय या तकनीकी सहायता देना लगभग असंभव है। डार ने अपने भाषण का अंत करते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि हम फिलिस्तीन के लोगों को उम्मीद दें। संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता ही इस क्षेत्र में स्थायी शांति की सबसे बड़ी गारंटी हो सकती है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *