Google Analytics Meta Pixel दीपावली स्पेशल संदेश: इन संदेशों के साथ दें अपनों को धनतेरस की बधाई - Ekhabri.com

दीपावली स्पेशल संदेश: इन संदेशों के साथ दें अपनों को धनतेरस की बधाई

रायपुर, पूनम ऋतु सेन। धनतेरस पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली महापर्व का पहला दिन है, जो हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 2 नवम्बर 2021, मंगलवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर भगवान धन्वतंरि का जन्म हुआ था इसी कारण से इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। मान्यता है समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वतंरि प्रगट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा घड़ा था। इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसी के साथ ही धनतेरस के अवसर पर लोग एक दूसरे को धनतेरस की ढ़ेर सारी बधाईयां देते हैं।

धनतेरस के इस खास मौके पर Ekhabri पोर्टल आपके लिए कई सारे शुभकमाना संदेश, मैसेज, कोट्स व शायरी लेकर आई है, जिन्हें आप अपने दोस्तों व प्रियजनों को भेजकर धनतेरस की बधाई दे सकते हैं-

1. धनतेरस का पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, सम्पन्नता और सौभाग्य लाये।  धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना के साथ आपको एवं आपके पूरे परिवार को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

3. आपका जीवन यश, कीर्ति और वैभव के धन से हमेशा ही भरपूर रहे ! धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
                    
4. माता लक्ष्मी जी का त्योहार धन की देवी धनतेरस मां के पर्व की आप सभी को शुभकामनाएं,आप पर सदा धन बरसता रहे और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे।

5. संतोष ही धन है, जो कुछ आपके पास है वही बेहतर है। लोभ लालच को त्याग कर जो आपके पास है उसमें संतोष होना सबसे बड़ा धन है। धनतेरस पर्व की आप सभी को शुभकामनाएं।

Read Also  20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प, सिंचाई और मछलीपालन से बदली ग्रामीण जिंदगी

6. इस धनतेरस रिश्तो में मिठास और अपनों का साथ बना रहे, तन निरोग रहे मन सुखी रहे इन्हीं कामनाओं के साथ धनतेरस पर्व की असीम शुभकामनाएं।

7. आपका कारोबार-व्यापार तरक्की करे,परिवार खुशहाल रहे, आपका जीवन मंगलमय हो और धन की बौछार के साथ यह धनतेरस आपके लिए शुभकारी रहे। धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई।

8. रोशनी और खुशी के इस पावन पर्व पर ईश्वर आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करें व सदैव घर में सुख संपन्नता की बौछार करें । इन्हीं कामनाओं के साथ धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई।

9. धनतेरस का पर्व है, पूरे हों अरमान ।
मंगलमय इस पर्व पर, हो सबका कल्याण ।।

लाएँ घर बरतन नये, धनतेरस त्योहार ।
रिद्धि-सिद्धि,धन लक्ष्मी दें सम्पत्ति अपार ।।

धन त्रयोदशी पर्व से, दीपोत्सव प्रारम्भ ।
दीप जला कर हम करें, व्रत पूजन आरम्भ ।।

वर्षा हो धनधान्य की धनतेरस है आज
स्वस्थ रहें सम्पन्न सब, हर्षित रहे समाज ।।

सागर मंथन से प्रकट, धन्वंतरि भगवान ।
स्वास्थ्य और आरोग्य का देते हैं वरदान ।।

रोग-शोक का हरण कर, करते कष्ट निदान।
ज्ञाता आयुर्वेद के, धन्वंतरि भगवान ।।

10. खुशियों की हो सौगात, धन की ज्योति का हो प्रकाश, कुछ ऐसा हो आपका धनतेरस त्योहार। धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

11. पूजन है आज, स्वास्थ्य संग धन का वैद्य धन्वंतरि व सम्राट कुबेर का ।
स्वस्थ तन है तो, मन प्रसन्न है यही है शुभ रास्ता धन अर्जन का।
धन्वंतरि जी के अमृत कलश से स्वास्थ्य रुपी सुधा रस बरसे
माँ लक्ष्मी के कर कमलों कुबेर जी सा खजाना बरसे
दुआ यही हम करते प्रभु से दिल में पले सदा प्रेम प्रीत धनतेरस की शुभकामनाओं से गुनगुनाते रहे खुशियों के गीत।

Read Also  आज का राशिफल 

12. आयी है सुमंगल बेला, बन कर तीज त्यौहार
इस उत्सव पर मनुहारित होंगे धनवंतरि अवतार
धन की पावस के साथ प्रेम की भी वर्षा होगी
खुशियो को भी ले जाकर महकाना है हर अकिंचन के द्वार
इसी अनुकंपा से ही अपनो का बढ़ेगा अगाध प्यार
प्रेम के दीपक से सजे सभी घर बनकर उत्सव की परछाईयां
आपको व सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाईयां

13. आज धनतेरस का पवित्र महापर्व है  जिसे ब्रह्माण्ड के पहले चिकित्सक “धन्वन्तरी” की याद में मनाया जाता है !क्योंकि, वस्तुतः स्वास्थ्य ही सबसे अमूल्य धन है, आपके स्वस्थ जीवन एवं समृद्धि की मनोकामना के साथ धनतेरस की हार्दिक शुभकामनायें ।

14. धन की ज्योत का प्रकाश, पुलकित धरती, जगमग आकाश; आज ये प्रार्थना है, आप के लिए ख़ास, धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो हर आस। धनतेरस की शुभकामनाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *