Google Analytics Meta Pixel भिलाई में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया - Ekhabri.com

भिलाई में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

रायपुर/भिलाई । सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों की सेवाओं की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनका सम्मान किया।

Read Also  500 वर्गमीटर (5382 वर्ग फीट) के आवासीय भू-खण्डों पर निर्माण हेतु तुरंत मिलेगी भवन अनुज्ञा, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी सौगात


कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन और महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों की देखभाल के साथ पोषण, खान-पान और टीकाकरण के संबंध में भी लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराती हैं।

 

उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के लिए मिलने वाला प्रोत्साहन कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के अभिभावकों के सहयोग की भी आवश्यकता होती है। अभिभावक बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं।

 

पोषण और स्वच्छता पर विशेष जोर

 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और कम वजन वाले एवं कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के महत्व को लेकर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो परिवार भी सशक्त होगा। बच्चों को पर्याप्त पोषण और उचित देखभाल उपलब्ध कराकर उनके बेहतर भविष्य की नींव मजबूत की जा सकती है।

Read Also  छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, नवा रायपुर में देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय

 

उन्होंने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि घर, परिवार और आसपास के वातावरण में साफ-सफाई रखने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी पोषण, स्वच्छता और शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करें। साथ ही पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

 

विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी जरूरी

 

सावित्री ठाकुर ने कहा कि सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में जनता की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

उन्होंने लोगों से आंगनवाड़ी केंद्रों से निरंतर जुड़े रहने और कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल कार्यकर्ताओं के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

 

उन्होंने अभिभावकों से समय-समय पर आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों की वृद्धि, पोषण और सीखने की प्रगति की जानकारी लेने की अपील की। आवश्यकता होने पर अभिभावक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

 

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में सहयोग के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता खड़से और गुरमीत कौर, आंगनवाड़ी सहायिका कामिन साहू और डी. महालक्ष्मी तथा मितानिन शकुन्तला को सम्मानित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सहयोग के लिए डुलेश्वरी को भी सम्मानित किया गया।

 

मिलेट्स व्यंजनों की प्रदर्शनी और बच्चों के लिए न्योता भोज

Read Also  सड़क पर मरे मिले आठ बछड़े-200 मीटर दूर स्थित है गौठान

 

कार्यक्रम में मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से मोटे अनाज के पोषण संबंधी महत्व और दैनिक आहार में उनके उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक रेणुका श्रीवास्तव, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार साहू सहित परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *