Google Analytics Meta Pixel रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल-उदयपुर हिंसा पर बोले- संविधान की मूल भावना को चोट पहुंचाई - Ekhabri.com

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल-उदयपुर हिंसा पर बोले- संविधान की मूल भावना को चोट पहुंचाई

रायपुर। केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। यहां उन्हें एक प्राइवेट युनिवर्सिटी के कार्यक्रम में बुलाया गया था। एयरपोर्ट उन्होंने उदयपुर और महाराष्ट्र जैसे देश के गर्म सियासी मुद्दों पर बयान दिया। उदयपुर घटना को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल ने कहा- देश में शांति रहे सरकार और समाज दोनों यही चाहते हैं। हमारी सांस्कृतिक परंपरा भी शांति की समर्थक है । आगे प्रहलाद पटेल ने कहा- मैं इतना जरूर कहूंगा कि कानून के दायर में रहकर विचार किया जाना चाहिए। ये संविधान मूल भावना के खिलाफ है, उसकी जो मयार्दा है, उसे बड़ी चोट पहुंचाई गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में नुपुर शर्मा को लगाई गई फटकार के मसले पर पटेल बोले- जब मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
महाराष्ट्र के मामले में प्रहलाद पटेल ने कहा कि- वहां की जनता ने कांग्रेसियों को जनादेश नहीं दिया था, कांग्रेस खुद अपने बोझ के कारण दब गई है। महाराष्ट्र की परिस्थिति को लेकर कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस ही जिम्मेदार है। दरअसल महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन की सरकार गिर चुकी है। अब वहां शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाकर उट पद की शपथ ली है।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है फटकार
इस्लाम पर की गई टिप्पणी के चलते विवाद में आईं नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत में नूपुर शर्मा की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया था कि उनकी जान को खतरा है, ऐसे में वह देश के अलग-अलग हिस्सों में केसों की सुनवाई के लिए नहीं जा सकतीं। शीर्ष अदालत ने उन्हें कोई राहत तो नहीं दी, उलटे सख्त टिप्पणियां की। अदालत ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि उनके ही एक बयान के चलते माहौल खराब हो गया। यही नहीं अदालत ने कहा कि नूपुर शर्मा ने माफी मांगने में देरी कर दी और उनके चलते ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं।
आतंकियों से कनेक्शन निकला हत्यारों का
उदयपुर की घटना को अंजाम देने वाले लंबे समय से हत्या के तालिबानी वीडियो देखते थे। आरोपी तीन वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े थे जिसमें बड़ी संख्या में कट्टरपंथी, पाकिस्तान से जुड़े आतकी संगठनों से जुड़े लोग भी इन ग्रुप में थे। इस ग्रुप में राजनीति जगत की नामचीन हस्तियों को निशाना बनाने पर भी चर्चा हुई। लेकिन पहला निशाना कन्हैया को बनाया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *