13 मार्च 2023 से अरहर भी खरीदेगी सरकार, मंडी और कृषक कल्याण शुल्क माफ किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 17 अक्टूबर से उड़द और मूंग की सरकारी खरीदी शुरू होगी। पीएम आशा अभियान के तहत यह खरीदी 16 दिसंबर तक चलनी है। सरकार ने मूंग और उड़द के लिए 6600 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य तय किया है। इस योजना के तहत अरहर की फसल 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक खरीदी जाएगी। अरहर का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल घोषित है। इस बीच राज्य सरकार ने दलहनी फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए इन तीनों फसलों पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दे दी है। छत्तीसगढ़ में इस साल पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहनी फसलों की खरीदी हो रही है। अधिकारियों ने बताया, राज्य में मूंग ,उड़द और अरहर की खरीदी के लिए 20 जिलों के स्टेट वेयरहाउस के गोदाम को उपार्जन एवं भंडारण केंद्र बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य में मूंग, उड़द और अरहर की खेती करने वाले किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में शीघ्र पंजीयन कराने को कहा है। पंजीकृत किसानों से उड़द, मूंग और अरहर की खरीदी की जानी है। जिसकी जानकारी एपीआई के माध्यम से नाफेड के ई-समृद्धि पोर्टल में भी साझा होगी। उड़द, मूंग,अरहर की समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में कृषि उत्पादन आयुक्त ने छत्तीसगढ़ में इसके लिए की गई तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा दिया है।
इन केंद्रों पर होगी दलहन की खरीदी
उड़द, मूंग अरहर की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए बिलाईगढ़, गरियाबंद, बसना, दुर्ग, थान -खम्हरिया, पंडरिया, राजनांदगांव, मुंगेली, मारवाही, घोड़ा सागर, कोरबा स्थित स्टेट वेयरहाउस को केंद्र बनाया गया है। वहीं राजपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर, बगीचा, मनेंद्रगढ़ कोंडागांव, कांकेर लोहार सिंह -2 एवं नारायणपुर स्थित स्टेट वेयरहाउस गोदाम को भी खरीदी और भंडारण केंद्र बनाया गया है।
उड़द और अरहर का बड़ा रकबा
कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ सीजन 2022 -23 में प्रदेश के एक लाख 22 हजार हेक्टेयर में उड़द की खेती की गई है। मूंग की खेती 16 हजार 340 हेक्टेयर में और अरहर की खेती एक लाख 20 हजार 310 हेक्टेयर में की गई है। राज्य में उड़द का उत्पादन 48 हजार 800 टन, मूंग का 8 हजार 980 टन तथा अरहर का 81 हजार 200 टन अनुमानित है। अनुमान है कि इस उत्पादन में से 12 हजार 200 टन उड़द, दो हजार 250 टन मूंग और 20 हजार 320 टन अरहर को किसान सरकारी खरीदी केंद्रों पर बेचेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...