उत्‍तर प्रदेश विधानसभा बनी अदालत, छह पुलिसकर्मियों को सुनाई सजा

चौदहवीं विधानसभा में कानपुर की जनरलगंज सीट के विधायक रहे सलिल विश्नोई की पिटाई के मामले में विशेषाधिका हनन और सदन की अवहेलना के दोषी पाए गए कानपुर के बाबूपुरवा के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी अब्दुल समद और पांच अन्य पुलिसकर्मियों को विधानसभा में तलब कर तारीख बदलने तक (शुक्रवार रात 12 बजे) के कारावास की सजा सुनाई गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सजा का ऐलान किया। सभी दोषियों को विधान भवन के तृतीय तल पर स्थित लाकअप में निरुद्ध किया गया। वर्तमान में विधान परिषद सदस्य और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्नोई ने पूरी कार्यवाही राज्यपाल दीर्घा में बैठकर देखी। सजा सुनाए जाते ही भावातिरेक से उनकी आंखें छलछला गईं।

 

 

यह घटना 5 सितंबर, 2004 को सपा शासनकाल में हुई थी। तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई ने कानपुर में बिजली कटौती की समस्या को लेकर जुलूस के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। तभी पुलिसकर्मियों ने विश्नोई और उनके समर्थकों को रोका, उनसे अभद्रता की, गालियां दीं और लाठियों से पीटा। पिटाई से विश्नोई के दाहिने पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। श्ाुक्रवार को सदन में दोषियों को सजा सुनाए जाने से पहले ही समाजवाद को लेकर मुख्यमंत्री की टिप्पण्ाी के विरोध में सपा और रालोद ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। प्रश्नपहर समाप्त होने के बाद स्पीकर के निर्देश सभी दोषी कटघरे में लाए गए। इनमें अब्दुल समद के अलावा कानपुर के किदवईनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष ऋषिकांत शुक्‍ला, थाना कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक त्रिलोकी सिह, किदवई नगर थाने के तत्कालीन कांस्टेबल छोटे सिह यादव और काकादेव थाने के तत्कालीन कांस्टेबल विनोद मिश्र व मेहरबान सिह यादव श्ाामिल थे। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन को न्यायालय में परिवर्तित कर दंड देने का प्रस्ताव किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

 

 

 

दोषियों ने मांगी माफी : अब्दुल समद ने कातर स्वर में क्षमा याचना की, “मैं सदन में उपस्थित सभी सदस्यों का चरण स्पर्श उन्हें सादर प्रणााम करता हूं। राजकीय दायित्वों के निर्वहन में मुझसे जाने-अनजाने जो त्रुटियां हुई हैं, उसके लिए विधानसभा अध्यक्ष, सदन और सलिल विश्नोई से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।” किदवईनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष ऋषिकांत श्ाुक्ला ने भी माफी मांगी-“भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। हम विधायकों का सम्मान करते हैं।””

 

 

तीसरे तल पर है विधानसभा का लाकअप
दोषी छह पुलिसकर्मियों को विधानसभा के तीसरे तल पर स्थित लाकअप में रखा गया। यह एक छोटा सा कमरा है। इसमें केवल दो पंखे दीवारों पर लगे हुए हैं। इन्हें बैठने के लिए प्लास्टिक की कुर्सियां भी दी गईं। बाहर से चैनल गेट भी लगा हुआ है। विधानसभा सचिवालय ने पुलिसकर्मियों को लाकअप में भोजन-पानी भी दिया। शाम को इनसे मिलने संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्‍ना व महाधिवक्ता भी पहुंचे और हालचाल लिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि यह लाकअप पहले से विधानसभा में बना हुआ है, जिसका वर्षों बाद इस्तेमाल हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...