Google Analytics Meta Pixel अब सरकारी राशन दुकानों के बाहर वेटिंग हॉल बनाएगा वेयरहाउस कॉर्पोेरेशन - Ekhabri.com

अब सरकारी राशन दुकानों के बाहर वेटिंग हॉल बनाएगा वेयरहाउस कॉर्पोेरेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा की कवायद शुरू हुई है। स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन सरकारी राशन दुकानों के बाहर वेटिंग हॉल बनाने का प्रस्ताव लेकर आया है। पहले चरण में ऐसे वेटिंग हॉल वाली 1500 मॉडल पीडीएस दुकानों के संचालन की बात हो रही है। स्टेट वेयरहाउस कॉपोर्रेशन के अध्यक्ष और दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर यह प्रस्ताव रखा है। कहा गया, सरकारी राशन दुकानों में वेटिंग हॉल नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। खासकर गर्मियों और बारिश के समय लोग ज्यादा परेशान होते हैं। मॉडल ढऊर दुकानों में दुकानों में वेटिंग बनाए जाएंगे, जहां बैठकर उपभोक्ता अपना टोकन नंबर आने तक का इंतजार करेंगे। वेटिंग हॉल में शौचालय और पीने के पानी की सुविधा भी होगी। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन का प्रस्ताव इस हॉल में चावल-गेहूं के अतिरिक्त राशन सामग्रियों की दूसरी दुकान भी वहां लगाने की है ताकि वहां आए उपभोक्ताओं को रसोई का पूरा सामान वहीं मिल जाए। इस निर्माण के लिए बजट आवंटन की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खाद्य विभाग की बजट संबंधी मांगों पर चर्चा पहले ही कर ली है। कहा जा रहा है कि अब यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में 67 लाख 10 हजार राशन कार्ड प्रचलन में हैं। इससे करीब करीब 97 प्रतिशत यानी 2 करोड़ 48 लाख लोगों को राशन दिया जाता है।
तीन चरणों में होगा निर्माण
छत्तीसगढ़ में जिलावार 1500 मॉडल पीडीएस दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। इसे तीन चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में इसका निर्माण होगा। इसके बाद ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों में क्रमश: इनको बनाया जाएगा।
फूड टेस्टिंग लैब के काम में आएगी तेजी
दोनों नेताओं के बीच नवा रायपुर में फूड टेस्टिंग लैब की स्थापना के विषय में भी बात हुई। मंत्री अमरजीत भगत ने बताया, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने इसके लिए जमीन आवंटित कर दिया है। इसका निर्माण भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। अब से पहले तक खाद्यान्नों की गुणवत्ता की जांच हेतु हैदराबाद सेंपल भेजा जाता था। टेस्टिंग लैब की स्थापना से यह सुविधा नया रायपुर में उपलब्ध हो जाएगी। हाथ से बनी हुई मिठाइयों से ले कर पैकेज्ड आइटम तक की टेस्टिंग हेतु सुविधा यहीं उपलब्ध होगी।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...