Google Analytics Meta Pixel WhatsApp में डाला अश्लील पोस्ट, ग्रुप में जुड़ी थी पत्नी और मोहल्ले की महिलाएं - Ekhabri.com

WhatsApp में डाला अश्लील पोस्ट, ग्रुप में जुड़ी थी पत्नी और मोहल्ले की महिलाएं

एक युवक को वाट्सएप पर अश्लील पोस्ट करना महंगा पड़ा। मोहल्ले की महिलाओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोहल्ले की महिलाओं के जिस व्हाट्सएप ग्रुप में उसने अश्लील मैसेज पोस्ट किया, उसमें उसकी पत्नी भी जुड़ी हुई हैं। पति ने शराब के नशे में अश्लील तस्वीरें खींचकर पोस्ट कर दी। जब नशा उतरा तो पति को अपनी करनी का अहसास हुआ। तब तक पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया था। और उसे गिरफ्तार करने घर तक भी पहुंच चुके थे।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत कोहड़िया बस्ती का है। जहां की मोहल्ले की महिलाओं ने आपसी चर्चा और मेल-जोल बनाये रखने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। ग्रुप में महिलाओं के साथ-साथ उनके पतियों को भी जोड़े हैं। ग्रुप की एक सदस्य के पति चंदू ने शराब के नशे में आपत्तिजनक तस्वीर खींचकर ग्रुप में पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट की जानकारी होने पर पत्नी ने पति पर अपनी कसर तो उतारी ही, ग्रुप की महिलाओं और पुरुषों सदस्यों ने भी आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत कोतवाली थाने में कर दी।

टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मोहल्ले की महिलाओं द्वारा की गई लिखित शिकायत और अश्लील पोस्ट संबंधी प्रमाण के बाद प्रथम द्ष्टया भादवि की धारा 292, 509(ख) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध घटित होना पाए जाने से पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

धारा 292 के तहत दोषसिद्धि पर दो वर्ष तक का कारावास और दो हजार रुपए आर्थिक दण्ड का प्रावधान है। यह एक जमानती और संज्ञेय अपराध है। इसमें समझौता करने का प्रावधान नहीं है। धारा 509(ख) में तीन वर्ष तक का साधारण कारावास ,आर्थिक दंड अथवा दोनों का प्रावधान है। यह जमानती, संज्ञेय अपराध है। इसमें न्यायालय की अनुमति से पीड़ित महिला (जिसकी लज्जा का अनादर या एकान्तता का अतिक्रमण हुआ है) द्वारा समझौता करने योग्य है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *