Google Analytics Meta Pixel बहू ने पोती को जन्म दिया तो सरेराह पीटा और घर से निकाल दिया - Ekhabri.com

बहू ने पोती को जन्म दिया तो सरेराह पीटा और घर से निकाल दिया

कई समाज में बेटी को जन्म देना मां के लिए अब भी अभिशाप से कम नहीं है। इसका प्रमाण देखने को नर्मदापुरम होशंगाबाद जिले के इटारसी में मिला। यहां आठ दिन की बेटी और उसकी मां को सास,  ससुर और पति ने सरेराह पीटकर घर से निकाल दिया। इस घटना ने पुलिस की अमानवीयता भी सामने आई। शिकायत लेकर जब पीड़िता थाने पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया गया। अगले दिन घटना का वीडियो वायरल हुआ तो महिला व बाल विकास विभाग ने केस दर्ज करवाया।

पुरानी इटारसी के वार्ड तीन निवासी वैभव वर्मा ने भाभी की छोटी बहन रानू से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। 19 जुलाई को रानू ने सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल से ससुराल पहुंचते ही रानू के साथ प्रताड़ना शुरू हो गई। सास अनुराधा,  ससुर सतीश के साथ पति ने देखभाल के बजाय बेटी को जन्म देने पर रानू को न सिर्फ ताने दिए बल्कि मारा-पीटा भी।

अगले दिन ससुराल वालों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। रानू को नवजात बच्ची के साथ घर से बाहर निकाल दिया और विरोध करने पर उसे सड़क पर सरेआम पीटा। मारपीट के दौरान आठ दिन की नवजात को भी चोटें आईं। सड़क पर महिला और उसकी बच्ची को पिटते देख लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ घटना का वीडियो भी बनाया। न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस वाहन से थाने पहुंची रानू उस समय हताश हो गई,  जब घर का मामला कहकर पुलिसकर्मियों ने उसे थाने से भगा दिया।

Read Also  हिट एंड रन कानून के खिलाफ पटना में फिर चक्का जाम,बाइपास पूरी तरह बंद

बारिश के बीच रानू ने पूरा दिन और रात घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर गुजारी। घटना का वीडियो वायरल होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम रानू व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लेकर थाने पहुंची और सास, ससुर व पति के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...