Google Analytics Meta Pixel जब बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचा दूल्हा - Ekhabri.com

जब बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचा दूल्हा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में एक दूल्हा अपनी बारात बैलगाड़ी में लेकर निकला। उसकी बैलगाड़ी को किसी रथ की ही तरह सजाया गया था। बारात में शामिल लोग बैंड में जमकर डांस कर रहे थे। जब रास्ते से ये बारात गुजर रही थी तब सबकी निगाहें इसी बारात पर थीं। बारात जिस जगह से निकली देखने लोगों की भीड़ से लग गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। दूल्हे की इस पहल की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। अक्सर बड़े शहरों में बड़ी-बड़ी शादियां होती हैं। उसमें लग्जरी वाहन से लेकर लाइटिंग और बैंड होता है। इस सबके बीच मालीघोरी निवासी राकेश देशमुख की बारात बैलगाड़ी से निकली। बताया गया कि राकेश की शादी उसी गांव में रहने वाली निर्मला देशमुख के साथ तय हुई थी। उसकी शादी 18 फरवरी को होनी थी। ऐसे में राकेश ने ये तय किया था कि वह अपनी बारात बैलगाड़ी में लेकर निकलेगा।
खेती किसानी करते हैं राकेश
राकेश की बारात उसके घर से बैलगाड़ी से ही निकली। इस बारात में परिवार के सदस्य के लोग के लोग के अलावा उसके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। साथ ही महिलाएं भी शामिल थीं। बच्चे तो बैंड में जमकर डांस भी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि राकेश जब बैलगाड़ी से अपने ससुराल पहुंचे तो उनके ससुराल वालों ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा शादी में जो लोग शामिल हुए थे। उन्होंने भी राकेश के इस पहल की जमकर तारीफ की। राकेश का परिवार खेती किसानी से जुड़ा हुआ है। राकेश भी खुद खेती किसानी ही करते हैं। राकेश ने बताया कि ये परंपरा धीरे-धीरे खत्म होती जा रही थी। इसी वजह से मैंने बैलगाड़ी से बारात निकालने का फैसला किया था। राकेश ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपरा को निभा रहा है। 35-40 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ में बैलगाड़ी से ही बारात जाती थी। मेरा मकसद है कि यह परंपरा आगे बढ़नी चाहिए।
चल पड़ा है पुराने दौर का ट्रेंड
इस शादी में शामिल हुए लोगों ने बताया कि अब लोग आधुनिकता से ऊब चुके हैं। यही कारण है कि वह अब पुराने ट्रेंड को अपना रहे हैं। कपड़े के पहनावे में भी अब लोग पुराने दौर की पोशाक बनवा रहे हैं। पगड़ी पहनने का ट्रेंड भी पुराना है। कई ऐसी एजेंसियां भी है जो इस तरह की ट्रेडिशनल शादियों प्लान करती हैं। बालोद की इस बारात में यह खास है कि इस शादी को किसी एजेंसी ने नहीं बल्कि खुद दूल्हे ने प्लान किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...