छत्तीसगढ़ में साल 2023 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में वापसी करने में कामयाब हो गई। विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री ने चंद दिनों बाद अपने मंत्री मंडल का गठन भी किया। रायपुर दक्षिण से विधायक और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। मगर, विधानसभा सदस्यता और मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हैं कि मंत्रीमंडल में किसे शामिल किया जाएगा और कौन होगा बृजमोहन अग्रवाल का उत्तराधिकारी।
छत्तीसगढ़ बीजेपी की सियासत में बृजमोहन अग्रवाल का नाम और कद किसे से छुपा नहीं है। बीते दिनों के घटनाक्रम से यह अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि कई सालों तक बुलंदियों पर रहने वाले बृजमोहन अग्रवाल अब ढ़लान पर पहुंच चुके हैं। बात चाहे केंद्रीय मंत्रीमडंल में शामिल नहीं करने की बात हो या फिर नियमानुसार तय समय से पहले 17 जून को उनका विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देना हो या कैबिनेट की बैठक में मंत्री पद से इस्तीफा, वह भी भारी मन से दुखी मन से। इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे बहुत दुखी और भारी मन से इस्तीफा दे रहे हैं। अब इस बात की चर्चा तेज हो गई हैं कि बृजमोहन अग्रवाल के बदले मंत्रीमंडल में किसे शामिल किया जाएगा तो वहीं यह भी चर्चा तेज है कि विधानसभा में उनका उत्ताराधिकारी कौन होगा? इन सब के बीच कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बृजमोहन अग्रवाल के नाम पर बीजेपी पर तंज कस रही है।
बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा के बाद अब दावेदार सक्रिय हो गए हैं। चाहे वह मंत्री बनने के लिऐ हो या फिर विधानसभा उप चुनाव में टिकट पाने की। कैबिनेट विस्तार में वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, पुन्नुलाल मोहिले का नाम भी चर्चा में हैं। वहीं विधानसभा में उत्तराधिकारी के तौर पर संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, केदारनाथ गुप्ता, अमित साहू, देवजी भाई पटेल सहित प्रेम प्रकाश के नामों की भी चर्चा है। इन सब के बीच कांग्रेस के तंज और बयानों पर भाजपा की ओर से वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है।
सूबे की सियासत में जिस तेजी से बृजमोहन अग्रवाल के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म है, उससे तो यही लगता हैं कि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उतनी राह आसान नहीं दिख रही, जितना दिखाने की कोशिश की जा रही है। बहरहाल देखना होगा इस सियासत का अंत कहां होता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...