Google Analytics Meta Pixel छह माह से पत्नी को जंजीरों से रखा था बांधकर, बाथरूम तक की नहीं थी इजाजत - Ekhabri.com

छह माह से पत्नी को जंजीरों से रखा था बांधकर, बाथरूम तक की नहीं थी इजाजत

देश की राजधानी दिल्‍ली में एक अमानवीय और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के एक पति ने अपनी पत्‍नी को पिछले माह से जंजीरों से बांध रखा था। इतना ही नहीं जंजीरों मे बंधी पत्‍नी का बाथरूम तक जाने की अनुमति नहीं देता था। दिल्ली महिला आयोग ने इस महिला को त्रिलोकपुरी इलाके से जंजीरों से मुक्‍त करवाया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि हमें इस मामले की शिकायत स्थानीय स्तर पर काम कर रही महिला पंचायत से मिली। सूचना मिलते ही आयोग की सदस्य फिरदौस खान और किरण नेगी के साथ दिए गए पते पर पहुंची तो महिला की हालत देखकर स्तब्ध रह गई। महिला के पैर ज़ंजीरों से बांधे गए थे और उसे बहुत ही बुरे हाल में रखा गया था। महिला को इस प्रकार की प्रताडित किया गया था कि उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है। हमने महिला को रिहा करवाया और अब उसके इलाज और पुनर्वास के ऊपर काम कर रहे हैं। साथ ही गुनहगार पति पर भी प्राथमिकी करवाने जा रहे हैं।

सुश्री मालीवाल के नेतृत्व में आयोग की सदस्य फ़िरदौस खान एवं किरण नेगी पुलिस के साथ दिए गए पते पर पहुंची तो वहां दी गई जानकारी सही पाई गई। टीम ने देखा कि घर के बरामदे में एक महिला जंजीर से बंधी ज़मीन पर बैठी थी। उससे बात करने पर उसने बताया कि उसे उसके पति ने छह महीने से चेन से बांधकर रखा गया है। महिला की हालत बेहद खराब थी एवं उसके कपड़े फटे थे। जहां उन्हें रखा था वहाँ कोई पंखा तक नहीं था और बहुत बदबू थी, क्यूँकि उन्हें बाथरूम तक नहीं जाने दिया जाता था। पीडित महिला ने बताया कि उसके विवाह को 11 साल हो गए हैं और उसके तीन बच्चे हैं। पीड़िता का पति घर के पास ही एक आटे की चक्की चलाता है।

Read Also  भारती सिंह ने हुक्के के साथ शेयर की बेटे की फोटो, फैन्स को आया गुस्सा

पूछताछ में पता चला कि महिला की मानसिक स्तिथि पहले ठीक थी, मगर पति की प्रताड़ना के कारण उसके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा। महिला के तीन बच्चे भी हैं, जिनके साथ भी अक्सर मारपीट की जाती है। जब टीम ने बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी मां को बहुत मारते हैं और चैन से बांध के रखते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *