662 रुपये में मिलेगा टि्वटर का ब्लू टिक: मस्क

टि्वटर उपयोगकर्ताओं को ब्लू टिक का इस्तेमाल करने के लिए हर महीने आठ डालर करीब 662 रुपये (एक डालर का मूल्य 82.78 की दर से) चुकाने होंगे। टि्वटर के नए बास एलन मस्क ने खुद इसकी घोषणा की है। मस्क ने कहा है कि विभिन्न् देशों के लिए यह शुल्क अलग-अलग होगा। हालांकि, उन्होंने अन्य देशों के लिए ब्लू टिक के शुल्क की जानकारी नहीं दी है।

 

मस्क ने ट्वीट कर कहा, “लोगों को शक्ति! ब्लू टिक के लिए प्रति माह आठ डालर”। उन्होंने यह घोषणा करते हुए कहा कि इससे उपयोगकर्ताओं को जवाब देने और खोज करने में प्राथमिकता मिलेगी। मस्क ने कहा कि उपयोगकर्ता टि््वटर पर लंबे आडियो-वीडियो पोस्ट कर सकेंगे और उन्हें कम विज्ञापन देखने होंगे। मस्क ने कहा कि ब्लू टिक के जरिये जुटाई जाने वाली राशि से कंपनी को प्लेटफार्म पर सामग्री बनाने वालों (क्रिएटर्स) को प्रेरित करने के लिए राजस्व का एक स्रोत तैयार करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मस्क ने प्रीमियम ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए विज्ञापन मुक्त आर्टिकल को भी बंद करने की घोषणा की है। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को माइक्रो ब्लागिग प्लेटफार्म टि्वटर का 44 अरब डालर में अधिग्रहण पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल समेत टि्वटर के चार शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था।

 

उपयोगकर्ताओं ने जताई नाराजगी
एलन मस्क के टि्वटर के ब्लू टिक के लिए आठ डालर लेने के फैसले पर कई उपयोगकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। एक उपयोगकर्ता कस्तूरी शंकर ने ट्वीट कर कहा, “यह ब्लू टिक के सत्यापन को कमजोर करने का तरीका है। इस फैसले से वास्तव में महत्वपूर्ण लोग प्लेटफार्म छोड़ देंगे और वे अपने साथ उन उपयोगकर्ताओं को भी ले जाएंगे, जिनकी इस प्लेटफार्म को आवश्यकता है। उपयोगकर्ताओं की आलोचना का जवाब देते हुए मस्क ने कहा, सभी शिकायतकर्ताओं… कृपया शिकायत करना जारी रखें लेकिन ब्लू टिक के लिए आठ डालर देने होंगे। दूसरी ओर, नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया ने आठ डालर प्रति माह के शुल्क के स्वभुगतान के लिए मस्क से यूपीआइ का इस्तेमाल करने की वकालत की है।

 

ब्लूटिक यूजर्स की संख्या
2010 5,000
2014 1.16 लाख
2018 3.11 लाख
2022 4.24 लाख

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...