Google Analytics Meta Pixel सुराजी गांव योजना से महिलाएं घर कि जिम्मेदारी उठाने के साथ दूसरों के लिए बन रही प्रेरणास्रोत - Ekhabri.com

सुराजी गांव योजना से महिलाएं घर कि जिम्मेदारी उठाने के साथ दूसरों के लिए बन रही प्रेरणास्रोत

मूंगफल्ली बेच कमाए 6 लाख, वर्मी से लगभग 3 लाख, आलू व प्याज से कमाए 20 हजार रुपये से अधिक

गौठान में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं बढ़ रही आर्थिक सशक्तिकरण की ओर

रायगढ़- सुराजी ग्राम योजना के माध्यम से आज ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साथ रोजगार के अवसर खुल रहे है। जिससे ग्रामीण महिलाएं भी घर संभालने के साथ ही अपनी मेहनत के दम पर स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है, साथ ही अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देखने को मिला जिले के विकासखंड पुसौर में ग्राम लिजीर गोठान में, इस गोठान के सफल संचालन हेतु तारिणी महिला स्व-सहायता समूह एवं तुलसी स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी उत्पादन एवं केंचुआ पालन एवं कार्य किया जा रहा है। दोनों समूह द्वारा गोठान प्रारंभ से अब तक कुल वर्मी उत्पादन 945.50 क्विंटल किया गया हैं एवं विक्रय किया गया है। जिसका लाभांश राशि लगभग साढ़े 3 लाख रुपये से अधिक प्राप्त हुआ हैं। वही समूह द्वारा एक एकड़ में मूंगफली उत्पादन से लगभग साढ़े 6 लाख रूपये का लाभांश प्राप्त हुआ है। साथ ही बाड़ी कार्यक्रम के तहत आलू व प्याज उत्पादन से 20 हजार रुपये का लाभ मिला है।  तुलसी स्व-सहायता समूह की श्रीमती कुमारी बरेठ ने बताया कि लिंजिर गोठान में दो समूह कार्यरत है, जिनके द्वारा वर्मी उत्पादन, आलू, प्याज, मूंगफल्ली उत्पादन किया जा रहा है, जिससे समूह की महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर रही है। तारिणी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सेवती बारीक बताती है कि समूह के महिलाओं की मेहनत का परिणाम है की गोठान में विभिन्न गतिविधियों से समूह के सदस्यों को लाभ हो रहा है। इसी प्रकार श्रीमती उत्तरा बरेठ ने बताया कि वे अर्जित आय से सिलाई मशीन एवं बक्सा खरीद चुकी है, उनके साथ श्रीमती सुलोचना ने भी सिलाई मशीन खरीदी है। श्रीमती ललिता ने टीवी तथा श्रीमती संतोषी ने कूलर क्रय किया है। उन्होंने बताया कि गोठान के गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होने से जरूरत एवं अन्य सुविधाएं जुटाने में सहायता मिल रही है। इसके साथ ही महिला स्व-सहायता समूह के अन्य सदस्योंं द्वारा प्राप्त आय का उपयोग घर खर्च, स्कूल फीस, स्वास्थ्य उपचार, आभूषण खरीदने एवं मकान मरम्मत जैसे कार्यों में किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *