Google Analytics Meta Pixel चमोली आपदा में चट्टान बनी महिला शक्ति, चार अफसरों ने दिखाई अपनी संवेदनशीलता और सहनशीलता - Ekhabri.com

चमोली आपदा में चट्टान बनी महिला शक्ति, चार अफसरों ने दिखाई अपनी संवेदनशीलता और सहनशीलता

नई दिल्ली। चमोली जिले में सात फरवरी को आए जल प्रलय में जब लोगों की हिम्मत जवाब देने लगी तब चार महिला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। बिना समय गंवाए उन्होंने राहत कार्य शुरू किए, मौके पर भी पहुंचीं और अगले कुछ दिन तक बिना किसी और बात की परवाह किए बचाव चट्टान की तरह डटी रहीं।
स्वाति सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी, चमोली-दो घंटे के भीतर आपदा स्थल पहुंची, 11 दिन वहीं डटी रही
तपोवन में जल प्रलय की सूचना मुझे सुबह 10.40 बजे मिली तो मैंने तुरंत बचाव कार्यों के लिए टीम को अलर्ट किया। हमारा लक्ष्य गांवों में लोगों को बचाना था। सूचना पाकर पांच मिनट में मैं गोपेश्वर से तपोवन के लिए निकल गई थी। दो घंटे बाद मैं मौके पर पहुंची। मेरा बेटा साढ़े तीन साल का है, जिससे मैं तीन दिन तक नहीं मिली थी, मुझे उसकी चिंता तो थी लेकिन मेरा पूरा ध्यान सुरंग में फंसे लोगों को निकालने पर था। स्थिति जब काबू में आई तो तीन दिन बाद बेटे को जोशीमठ लेकर आई, इसके बावजूद मैं उससे सिर्फ रात को ही कुछ देर के लिए मिल पाती थी। दिन-रात घटना स्थल पर फंसे लोगों को जीवित बचाने की मुहिम में टीम के साथ डटी रही। 18 फरवरी यानी 11 दिन बाद गोपेश्वर लौटी, अभी भी मौके पर जाती हूं क्योंकि इस मिशन के कई काम बाकी हैं।
एनटीपीसी से मानचित्र मंगा समझा हालात
बागेश्वर से तपोवन तक के सफर में भी मैंने राहत और बचाव कार्य तेज करने के साथ मिशन में मदद कर रही अन्य एजेंसियों के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराने की व्यवस्था की। बचावकर्मियों के  तेजी से चलाए अभियान का ही नतीजा था कि दो छोटी सुरंग में फंसे 25 लोगों को जीवित बचाया गया। मौके पर सब कुछ तबाह हो चुका था। हमने एनटीपीसी से क्षेत्र का मानचित्र मंगाया और उसकी मदद से बचाव अभियान शुरू किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। आपदा में पुल टूटने से 13 गांवों का संपर्क टूट गया था। इन गांव के लोगों को खाद्य सामग्री और दवाएं उपलब्ध कराया ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
संयम और धैर्य से काम करना सीखें
लड़कियां अब किसी से पीछे नहीं है। हिम्मत, संयम और धैर्य से काम करना सीखें, हर मुकाम को पाना संभव है। चुनौतियां अचानक आती हैं तभी तो असली परीक्षा होती है, उससे पार करने का लक्ष्य बनाना होगा, लक्ष्य को हासिल करने का जुनून होना चाहिए तभी वो सबकुछ मिल सकेगा जो सपना आप देख रही हैं। खुद को किसी से कम मत आंकिए, हमेशा सकारात्मक सोचें।
**********

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...