Google Analytics Meta Pixel स्वसहायता समूह की महिलाएं गांव को बना रही हैं स्वच्छ, कचरे से तैयार कर रहीं जैविक खाद - Ekhabri.com

स्वसहायता समूह की महिलाएं गांव को बना रही हैं स्वच्छ, कचरे से तैयार कर रहीं जैविक खाद

डोड़की गांव में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन से आय बढ़ा रही महिलाएं

IMG 20240918 WA0020
IMG 20240918 WA0020

रायपुर, 18 सितंबर 2024। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम डोड़की में स्वसहायता समूह की महिलाएं कचरा प्रबंधन के जरिए अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य कर रही हैं। यह समूह कचरे से जैविक खाद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शासन के सहयोग से समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों में भी अपना योगदान दे रही हैं।

ग्राम पंचायत केवांछी के आश्रित ग्राम डोड़की के जय मां अम्बे समूह की महिलाओं ने बताया कि गांव में मनरेगा के तहत एसएलडब्ल्यूएम शेड, नाफेड, और वर्मी टैंक का निर्माण किया गया है। इन कार्यों के लिए मनरेगा से 10 लाख 29 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। शेड के माध्यम से ठोस और तरल अपशिष्ट का प्रबंधन किया जा रहा है। समूह की महिलाएं तिपहिया वाहन से घर-घर जाकर कचरा एकत्र करती हैं और शेड में लाकर उससे खाद तैयार करती हैं।

 

डोड़की के निवासियों ने बताया कि ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन शेड के निर्माण से गांव की स्वच्छता संबंधी समस्याएं हल हुई हैं। अब गांव में स्वच्छता का माहौल बना रहता है। महिलाओं द्वारा ठोस और तरल अपशिष्ट का प्रबंधन नियमित रूप से किया जा रहा है। हर परिवार को नीले और हरे रंग का डस्टबिन दिया गया है, और कचरा संग्रहण के लिए तिपहिया वाहन खरीदे गए हैं। जय मां अम्बे समूह ने गांव को रोगमुक्त रखने का भी संकल्प लिया है। समूह की महिलाएं जन-चौपाल लगाकर गांववालों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी दे रही हैं। कचरा प्रबंधन, जैविक खाद और प्लास्टिक की बिक्री से समूह को सालाना 30 हजार से 40 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है।

IMG 20240918 WA0019
IMG 20240918 WA0019

समूह की महिलाओं ने बताया कि इस कार्य से उन्हें बहुत खुशी मिलती है। इससे होने वाली आय से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। पहले गांव में कचरा फैला रहता था जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता था। ठोस और तरल कचरे का सही प्रबंधन होने से गांव में अब स्वच्छता और पेयजल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। सरकार की मदद से स्वसहायता समूहों को रोजगार और आजीविका का जरिया मिल रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *