देशभर के करोड़ों बैंक खाताधारकों के लिए बुरी खबर है।भारतीयों के बैंक खातों पर साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे को लेकर आरबीआई ने अलर्ट जारी किया है। सेंट्रल बैंक ने बैंक खातों पर साइबर अटैक के खतरे को देखते हुए सभी बैंकों को तैयार रहने के लिए कहा है।
रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से कहा कि वे सक्रियता के साथ चौबीसों घंटे खतरे को पकड़ने के लिए तैयार रहें। उसे साइबर अटैक को लेकर सूत्रों से जानकारी मिली है। इसे लेकर सेंट्रल बैंक ने सभी बैंकों व वित्तीय संस्थानों को 24 जून को एक लेटर भेजकर अलर्ट किया है। एडवाइजरी में बैंकों को कहा गया है कि वे खतरे की पहचान करने के लिए सर्विलांस की क्षमता को बढ़ाएं और बचाव के उपायों को तेज कर दें।
रिजर्व बैंक ने यह अलर्ट और एडवाइजरी ऐसे समय जारी की है, जब हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय बैंक खाताधारकों पर खतरे को लेकर आगाह किया गया है। रिजर्व बैंक ने एडवाइजरी 24 जून को जारी की और उसी दिन एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि LulzSec नामक हैकर ग्रुप भारतीय बैंकों को निशाना बनाने वाला है। LulzSec इससे पहले कई हाई-प्रोफाइल साइबर अटैक के लिए जिम्मेदार रह चुका है।
माना जा रहा था कि हैकरों का समूह LulzSec अब निष्क्रिय हो चुका है, लेकिन हाल-फिलहाल में उसके दोबारा सक्रिय होने की जानकारियां सामने आई हैं। डिजिटल होती अर्थव्यवस्था में साइबर अटैक के खतरे भी लगातार बढ़ रहे हैं। रिजर्व बैंक के द्वारा इसी सप्ताह जारी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 सालों में फाइनेंशियल सेक्टर ने 20 हजार से ज्यादा साइबर अटैक की जानकारी दी है, जिनमें 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। यानी औसतन हर साल 1000 साइबर अटैक के मामले सामने आ रहे हैं और उनके चलते औसतन हर साल 1 बिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है।
इससे पहले सीईआरटी-इन ने पिछले साल इसी तरह के खतरे की आशंका जाहिर की थी। सीईआरटी-इन ने अंतरराष्ट्रीय फंड ट्रांसफर के स्विफ्ट सिस्टम, कार्ड नेटवर्क, रियल टाइम पेमेंट सिस्टम यूपीआई और आरटीजीएस, एनईएफटी जैसे लोकल फंड ट्रांसफर नेटवर्क पर जोखिम की आशंका जाहिर की थी। अब रिजर्व बैंक के अलर्ट के बाद बैंकों को इन खतरों को पकड़ने और उनसे बचाव करने के प्रयास तेज करने होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...