Google Analytics Meta Pixel जल्द ही बंद हो सकते हैं आपके यह पसंदीदा सीरियल - Ekhabri.com

जल्द ही बंद हो सकते हैं आपके यह पसंदीदा सीरियल

मुंबई। छोटे पर्दे के शो सिर्फ शो नहीं होते बल्कि आम इंसान की जिंदगी का हिस्सा होते हैं। हर दिन अपने पसंदीदा सीरियल का एक एपिसोड देखना लोगों की जरुरत और आदत दोनों बन जाता है। ऐसे में जब किसी भी कारण से ये शो बंद होते हैं तो दर्शकों को बहुत बुरा लगता है। बहुत से टीवी शो जहां अपनी कहानी पूरी करने के बाद दर्शकों से अलविदा लेते हैं तो वहीं कुछ टीवी शो ऐसे भी होते हैं जिन्हें अचानक से बंद कर दिया जाता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ टीवी शो को बारे में जिन्हें अचानक बंद करने का फैसला ले लिया गया और अब हम उन्हें नहीं देख पाएंगे।
द कपिल शर्मा शो
छोटे पर्दे का सबसे मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो पिछले कई सालों से फैंस को हंसाते आ रहा है। इस शो ने बहुत उतार चढ़ाव देखे लेकिन तमाम रुकावटों के बाद भी इसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब खबर आ रही है कि शो को बंद कर दिया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी वजह है लाइव ऑडियंस का शो में ना होना। कोरोना के चलते लाइव ऑडियंस शो पर नहीं जा सकती। वहीं फिल्म रिलीज ना होने के चलते स्टार्स भी प्रमोशन के लिए नहीं पहुंच रहे। ऐसे में मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला किया। हालांकि उम्मीद है कि स्थिति बेहतर होते ही इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।
नागिन 5
इस शो के पिछले चार सीजन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शो की जबरदस्त टीआरपी देखते हुए मेकर्स ने साल 2020 में इसका पांचवा सीजन लॉन्च किया था। इस शो में सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल लीड रोल में हैं। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही है कि इस शो को फरवरी में बंद किया जा सकता है। इसकी कोई तय तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।
गुप्ता ब्रदर्स
इस शो को 5 अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया है, लेकिन अब ये शो 3 महीने बाद ही ऑफ एयर होने जा  रहा है। इस शो को बंद करने का फैसला मेकर्स ने रातों- रात लिया जिससे पूरे कास्ट और क्रू को गहरा झटका लगा है। इस शो में चार भाईयों की कहानी दिखाई जा रही है जिसमें हितेन तेजवानी लीड रोल में हैं। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि शो अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा, लेकिन इसे इतनी जल्दी बंद कर दिया जाएगा ये नहीं सोचा था।
अलादीन नाम तो सुना होगा
टीवी का मशहूर शो अलादीन नाम तो सुना होगा भी बंद होने वाला है। इस शो ने ढाई साल तक लोगों का मनोरंजन किया है। शो के एक्टर सिद्धार्थ निगम भी इस खबर से काफी दुखी हैं। सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि  इस धारावाहिक से जुड़े सभी कलाकार और कर्मचारी बहुत दुखी हैं लेकिन एक तरफ वे इस बात से खुश भी हैं कि उनके काम को दर्शकों से बहुत प्यार मिला। माना जा रहा है कि शो को 5 फरवरी को बंद किया जा सकता है।
लॉकडाउन की लव स्टोरी
देश में जब कोरोना फैला तो लॉकडाउन लग गया और मेकर्स ने इस नए कॉनसेप्ट पर एक शो बना दिया लॉकडाउन की लव स्टोरी। हालांकि शो को फैंस का वैसा प्यार नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी ऐसे में शो को ऑफ एयर कर दिया गया। इस शो के लीड एक्टर मोहित मलिक को कोरोना हो गया था इसके चलते वो इसका आखिरी एपिसोड शूट नहीं कर पाए।
एक्सक्यूज मी मैडम
10 दिसंबर 2020 को इस शो को भी बंद कर दिया गया। फैंस को राजेश कुमार और नायरा बनर्जी की कॉमेडी अच्छी लग रही थी। हालांकि लाकडाउन के बाद जब शो की दोबारा शूटिंग शुरू हुई तो कम टीआरपी के कारण मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला कर दिया। इस खबर से शो की कास्ट को बड़ा झटका लगा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...