Google Analytics Meta Pixel युवा महोत्सव से मिल रहा युवाओं को अभिव्यक्ति का अवसर : डॉ.टेकाम - Ekhabri.com

युवा महोत्सव से मिल रहा युवाओं को अभिव्यक्ति का अवसर : डॉ.टेकाम

० राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं लोक साहित्य महोत्सव का आगाज

० राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं का संगम है युवा उत्सव – खेल मंत्री श्री पटेल

रायपुर।राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव से युवाओं को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल रहा हैं। वहीं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, लोक खेल, परम्पराओं आदि को जानने और समझने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इस आयोजन में संस्कृति विभाग द्वारा लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवाओं का प्रदेश है, यहां की युवाओं में अद्भूत प्रतिभा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक सदभाव का वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षो में राज्य की युवा प्रतिभाओं को तरासने के लिए अनेक प्रकार का आयोजन जैसे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का कराए गए हैं। हमारा यह प्रयास रहा है कि युवाओं की ऊर्जा और उत्साह केवल आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि उनका रचनात्मक कार्यो में भी इस्तेमाल होता रहे। युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए राजीव एवं युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। डॉ.टेकाम ने युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी युवाओं और इसके आयोजन से जुड़े खेल एवं युवा कल्याण विभाग बधाई और शुभकामनाएं दी।


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव में कुल 38 विभिन्न विधाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें 24 सांस्कृतिक विधाएं 6 खेल विधाएं तथा 7 अन्य विधाएं का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी, हल्बी, गोंडी, कुड़ूख, सरगुजिहा इत्यादि बोलियों में साहित्य सृजन का आयोजन किया जा रहा है। इससे हमारे प्रदेश के साहित्यिक विधा संरक्षित होगी और उनका संवर्धन भी होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति एवं परम्पराओं का संगम है। शुभारंभ समारोह को संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, युवा आयोग के अध्यक्ष  जितेन्द्र मुदलियार, योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा, खेल एवं युवा विभाग के सचिव  नीलम नामदेव एक्का एवं संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती श्वेता सिन्हा उपस्थित थीं।

Read Also  उरला में हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

मार्च पास्ट में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति
युवा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न संभागों के युवाओं के दल ने अपनी परम्परागत लोक नृत्य को प्रदर्शित करते हुए मार्च पास्ट किया। आकर्षक वेशभूषा में सजे-धजे युवाओं के नृतक दल ने विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। दुर्ग संभाग के पंथी और डंडा नृत्य, बस्तर संभाग के ककसार, बिलासपुर संभाग के राउत नाचा एवं डंडा नाच, सरगुजा संभाग के करमा एवं सरहुल, रायपुर संभाग के करमा और पंथी नृतक दलों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में तीन हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें प्रत्येक आयु वर्ग में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को दलीय खेलों में प्रथम स्थान के लिए 10 हजार, द्वितीय स्थान के लिए साढ़े सात हजार, तृतीय स्थान के लिए 5 हजार के पुरस्कार दिए जाएंगे। एकल विधाओं में प्रथम स्थान के लिए एक हजार, द्वितीय स्थान के लिए 750 एवं तृतीय स्थान के लिए 500 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...