Google Analytics Meta Pixel अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की, बाइडन से करेंगे मुलाकात - Ekhabri.com

अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की, बाइडन से करेंगे मुलाकात

युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पहली बार देश से निकलकर अमेरिका पहुंचे। यहां पर वह राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे और अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष अपनी बात रखेंगे। जेलेंस्की अपने दौरे में रूस से लड़ने के लिए और ज्यादा हथियार दिए जाने की मांग करेंगे। जेलेंस्की के अमेरिका पहुंचते ही अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने यूक्रेन के लिए 1.85 अरब डालर की नई सैन्य सहायता का एलान किया है। इसी सहायता में अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम भेजेगा जिससे रूसी मिसाइलों से यूक्रेन को सुरक्षा मिलेगी। विदित हो कि यूक्रेन में करीब दस महीने से युद्ध चल रहा है।

 

जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी अमेरिका यात्रा का मकसद यूक्रेन की सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना है। रूस के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से भीषण ठंड में यूक्रेन की बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जेलेंस्की के राजनीतिक सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने कहा है कि हमें मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ ही लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें चाहिए जिनसे हम रूसी सेना से अपनी सुरक्षा कर सकें और उन्हें जवाब दे सकें। वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जान किर्बी के अनुसार बाइडन और जेलेंस्की की वार्ता में कूटनीति और सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने का मुद्दा प्रमुख होगा। उल्लेखनीय है कि  नई सैन्य सहायता के एलान से पहले ही अमेरिका यूक्रेन को करीब 20 अरब डालर मूल्य के हथियार दे चुका है।

 

 

सैन्य संख्या 30 प्रतिशत बढ़ाएगा रूस
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2022 में देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि यूक्रेन में सैनिक नायक की तरह लड़ रहे हैं। उन्हें और ज्यादा आधुनिक हथियार दिए जाएंगे। उनसे वे यूक्रेन में रूस के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को सेनाओं के आकार में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का भी निर्देश दिया। इस निर्देश के चलते रूसी थलसेना में सक्रिय सैनिकों की संख्या बढ़कर 15 लाख जाएगी। पुतिन ने ताजा चुनौतियों के मद्देनजर इसे जरूरी करार दिया है। पुतिन ने यूक्रेन लोगों को रूस का भाई बताया। कहा कि वह यूक्रेन के लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। इस बीच पुतिन ने कार्यालय ने कहा है कि वह निकट भविष्य में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की कोई संभावना नहीं देख रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...