Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी व आप किसी म्यूचल फंड मार्केट आदि में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है,तो उसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह मशवरा भी करना पड़ सकता है। आपका अपनी माताजी से कोई वाद-विवाद खडा हो सकता है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ आप व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं भी बनाने की सोचेंगे जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे पाएंगे,लेकिन आपको धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के लिए यदि आप कुछ योजना बनाएंगे,तो उसको बल मिलेगा। आपको जोखिम भरे कार्यों को करने से बचाना होगा। आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक व पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। यदि जल्दबाजी में आप किसी कार्य को करेंगे,तो उसमें कोई विवाद खड़ा हो सकता है,लेकिन आपको कमर दर्द,पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है जिन्हें आप योग व व्यायाम के द्वारा ही समाप्त कर सकते हैं।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही किसी पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं व आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए भी लंबे समय से प्रयासरत रहेंगे,लेकिन आपको कुछ कीमती सामानों को खरीदने से बचना होगा। अपने संचित धन व अपनी आय की ओर ध्यान रखकर खरीदें तो बेहतर रहेगा। यदि आप अपने घर में रंगाई पुताई आदि का कोई कार्य करवाने की सोच रहे हैं,तो आज आप उसे करवा सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशि : घर परिवार में यदि कलह चल रही थी,तो वह चिंता का कारण बनेगी। आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में सहयोग प्राप्त होगा। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जिसके कारण आपको थकान बनी रहेगी,लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं,जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं,उनके लिए  कोई शुभ सूचना आ सकती है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके आपने सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिससे आपको मानसिक तनाव भी कम होगा,लेकिन आपको कुछ सामाजिक कामों के लिए प्रोत्साहित भी किया जा सकता है,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने साथियों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपको धन का निवेश करने से पहले सावधान रहना होगा,तभी आप किसी सही निर्णय को ले पाएंगे,नहीं तो आपका धन डूब सकता है। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
कन्‍या राशि : आज का दिन आपके व्यापार के लिए कोई लाभदायक सौदा लेकर आएगा,जिसकी आप प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे,लेकिन आपको किसी बड़े काम को हाथ में लेने में व्याकुलता बिल्कुल नहीं दिखानी है,उसे बहुत सोच विचार करना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आज आपको कोई सलाह दें,तो उसे अवश्य माने। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। विद्यार्थियों के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको दूसरों के काम में दखलंदाजी करने से बचना होगा,नहीं तो आप उसमें अपना समय व्यर्थ ही करेंगे। आप कुछ नए आभूषण वस्त्र आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।
तुला राशि:   स्वास्थ्य के लिए आज दिन कुछ कमजोर रहेगा,इसलिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो उसे स्थगित कर दे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई व्यक्ति उकसाने की कोशिश करेगा। आपको किसी के कहने में आकर किसी से भी वाद विवाद को करने से बचना होगा। मित्रों का सहयोग पाकर आप किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर पाएंगे। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप किसी विवाद में पड़े,तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड सकता है,जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। आपको अपनी किसी समस्या के लिए भाइयों से बातचीत करनी होगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप किसी बड़े काम को अंजाम देंगे और उससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके व्यवसाय की डूबी हुई रकम आज आपको प्रयास के बाद प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में भी हाथ आजमाने  की सोचेंगे। आज कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। आप अपने व्यवसाय के लिए बुद्धि का प्रयोग करके कुछ योजनाओं को बनाएंगे,जो लाभदायक रहेगी। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप यदि किसी नई वस्तु की खरीदारी करने जाएंगे,तो उसमे आपको जीवनसाथी को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। संतान की उत्तम भविष्य करने का विचार बनाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है,नहीं तो बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर देगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी। परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा,लेकिन आपको कभी किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होना पड़े,तो उसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। फिर किसी से वाद-विवाद में करने से बचना होगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आज शत्रु प्रबल रहेंगे,जो आपको परेशान करने में लगे रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। बहन व भाई से यदि संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था,तो आज वह समाप्त होगा।
कुंभ राशि : आज आपको जल्दबाजी व लापरवाही में किसी भी कार्य को करना भारी पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें,क्योंकि किसी दुर्घटना का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सावधान रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। मित्रों व रिश्तेदारों का आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।
मीन राशि : आज आपको अपने घर व बाहर कहीं की भी समस्या का निवारण अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही करना होगा। यदि आपने अपने किसी परिजन से मदद मांगी,तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। यदि आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे हैं,तो उसमें पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। भाइयों से चल रहे मतभेदों को आपको दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यापार में आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने मे सफल रहेंगे। यदि व्यापार में कोई समस्या आ रही थी,तो वह भी आसानी से हल हो जाएगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *