Google Analytics Meta Pixel चुनावी नियुक्ति:सोनिया गांधी ने भूपेश बघेल को बनाया असम का वरिष्ठ पर्यवेक्षक - Ekhabri.com

चुनावी नियुक्ति:सोनिया गांधी ने भूपेश बघेल को बनाया असम का वरिष्ठ पर्यवेक्षक

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनाव में पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। उनको वहां चुनाव प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। असम में अप्रेल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इस नियुक्ति के जरिए कांग्रेस की रणनीति वहां छत्तीसगढ़ मूल के साहू और सतनामी समाज के लोगों को साधने की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस साल चुनाव वाले पांच राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया। असम में भूपेश बघेल के साथ मुकुल वासनिक और शकील अहमद को भी यह जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को मैं आभार पूर्वक स्वीकार करता हूं।
कांग्रेस ने पिछले महीने रायपुर के विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव बनाकर असम का प्रभार सौंपा था। विकास उपाध्याय एक बार गुवाहाटी का दौरा कर संगठन की जमीनी स्थिति देख आए हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक बैठक दिल्ली में चल रही है। विकास उपाध्याय उस बैठक में शामिल हैं। दो दिन बाद चुनाव प्रबंधन देखने वाली टीम का बड़ा हिस्सा गुवाहाटी चला जाएगा। विकास उपाध्याय भी एक सप्ताह के प्रवास पर असम जाएंगे।
असम का छत्तीसगढ़ से खास कनेक्शन
इस साल पांच राज्यों में चुनाव है। इसमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को वहां जिम्मेदारी देने के पीछे कांग्रेस की खास रणनीति है। लोअर असम छत्तीसगढ़ मूल के लोगों की आबादी निर्णायक है। असम में बसे छत्तीसगढ़ियों पर काम कर चुके संजीव तिवारी बताते हैं, वहां उनकी संख्या 5 से 7 लाख के बीच होगी। वे लोग 1890 से 1950 के बीच चाय बागानों में काम करने गये छत्तीसगढिया मजदूरों के वंशज हैं। उनमें से कई अब अच्छी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में हैं। इस वर्ग से चार विधायक हो चुके हैं।
पिछड़ा वर्ग के वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश
भाजपा के पास डिब्रूगढ़ सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली के रूप में छत्तीसगढ़िया मूल के लोगों का एक मजबूत चेहरा है। कांग्रेस की कोशिश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जरिए साहू और सतनामी समाज के पुराने कनेक्शन को पुनर्जीवित कर पिछड़ा वर्ग के वोटों के ध्रुवीकरण की है। अगर ऐसा होता है कि राष्ट्रीय राजनीति में भूपेश बघेल का कद बड़ा हो जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...