एक तरफ जहां देश कोरोना संकट से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ आतंकी भी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में लगे हुए हैं, लेकिन भारतीय सेना लगातार हर खतरे को खत्म करते हुए आतंकियों के सफाए में जुटी है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार रात भर चलाये गए अभियान में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान नहीं बताई गई है परंतु ये तीनों आतंकवादी अंसार गजवात-उल-हिंद (AGH) के बताए जाते हैं।
बता दें कि मेलहोरा इलाके में बुधवार को फिर से हुई गोलीबारी में सेना के मेजर घायल हो गए हैं। फिलहाल, मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि पहला आतंकवादी मंगलवार को उस समय मारा गया जब जिले के जैनापुरा क्षेत्र के मेल्होरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दो आतंकी बुधवार सुबह मारे गए। वहीं घायल मेजर को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले जैनपोरा के मेलहोरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना की 55 आरआर की संयुक्त टीम ने मेलहोरा को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की तरफ बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।
इससे पहले सोमवार सुबह कुलगाम जिले के लोअर मुंडा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए। इनके कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों को सोमवार सुबह काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, 24 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इलाका रिहायशी होने के चलते जवानों ने पहले फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और फिर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...